फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Alwar News ›   Alwar News: New Online Fraud Method, Accused Arrested for Luring People with USDT on Social Media

Alwar News: ऑनलाइन ठगी का नया तरीका, USDT का झांसा देकर सोशल मीडिया पर बिछाया जाल, पुलिस के हत्थे चढ़ा आरोपी

Tue, 11 Aug 2026 04:13 PM IST
अलवर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर Published by: अलवर ब्यूरो Updated Tue, 11 Aug 2026 04:13 PM IST
सार

USDT के नाम पर ऑनलाइन कमाई का लालच देकर लोगों से रुपये अपने खातों में ट्रांसफर करवाने वाला साइबर ठग पुलिस के हत्थे चढ़ गया। अरावली विहार थाना पुलिस ने 20 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार कर ठगी में इस्तेमाल सामान बरामद किया है।

विज्ञापन
Alwar News: New Online Fraud Method, Accused Arrested for Luring People with USDT on Social Media
साइबर फ्रॉड

विस्तार

साइबर अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे साइबर संग्राम अभियान 3.0 के तहत अरावली विहार थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 20 वर्षीय युवक को साइबर ठगी के मामले में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 4 मोबाइल फोन, 3 सिम कार्ड और बिना नंबर की एक एक्टिवा बरामद की है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार आरोपी सोशल मीडिया के जरिए लोगों को USDT खरीदने-बेचने का झांसा देता था। इसके बाद लोगों से ऑनलाइन रुपये अपने बताए बैंक खातों में ट्रांसफर करवाकर साइबर ठगी की वारदात को अंजाम देता था। पुलिस ने आसूचना तंत्र और तकनीकी सहायता के आधार पर आरोपी की पहचान की और उसे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान दिव्यांशु निवासी अलवर के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के पास से ठगी में इस्तेमाल किए जाने वाले बताए जा रहे 4 मोबाइल फोन और 3 सिम कार्ड बरामद किए हैं। इसके अलावा बिना नंबर की एक एक्टिवा भी जब्त की गई है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: जोबनेर बस हादसा: छात्रा की मौत के बाद ग्रामीणों का गुस्सा फूटा, 42 सीटर बस में मिले 92 बच्चे, जांच कमेटी गठित
विज्ञापन
विज्ञापन


गिरफ्तारी के बाद पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। साथ ही यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी ने अब तक कितने लोगों को ठगी का शिकार बनाया और उसके साथ साइबर अपराध में कोई अन्य व्यक्ति भी शामिल है या नहीं। पुलिस के अनुसार आरोपी से पूछताछ के आधार पर साइबर ठगी की अन्य वारदातों और उसके नेटवर्क के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी सामने आने की संभावना है। साइबर अपराधों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed