{"_id":"6910b2ce441634ba4f0e7ab1","slug":"anta-by-poll-congress-holds-roadshow-in-support-of-candidate-bhaya-gehlot-and-dotasara-target-ruling-party-2025-11-09","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Anta By-poll: भाया के समर्थन में कांग्रेस का रोड शो; 'CM समेत सभी बेअसर, यह टाइम पास पर्ची सरकार', बोले गहलोत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Anta By-poll: भाया के समर्थन में कांग्रेस का रोड शो; 'CM समेत सभी बेअसर, यह टाइम पास पर्ची सरकार', बोले गहलोत
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बारां
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Sun, 09 Nov 2025 08:57 PM IST
सार
Anta By-poll 2025: बारां जिले की अंता सीट पर उपचुनाव से पहले कांग्रेस और भाजपा दोनों ने अपनी ताकत झोंक दी। एक ओर गहलोत और डोटासरा ने भाया के समर्थन में जनसभा की, वहीं दूसरी ओर वसुंधरा राजे और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रोड शो से माहौल गरमाया।
विज्ञापन
1 of 6
प्रमोद जैन भाया के समर्थन में कांग्रेस का रोड शो
- फोटो : अमर उजाला
Link Copied
बारां जिले की अंता विधानसभा सीट पर उपचुनाव से ठीक पहले रविवार को कांग्रेस और भाजपा दोनों ने शक्ति प्रदर्शन किया। कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार प्रमोद जैन भाया के समर्थन में भव्य रोड शो और आमसभा का आयोजन हुआ। इसमें पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली और वरिष्ठ नेता शांति धारीवाल समेत कई दिग्गजों ने भाग लिया। रोड शो जैन तीर्थ बमूलिया से शुरू होकर विभिन्न गांवों से होता हुआ मांगरोल पहुंचा, जहां कृषि उपज मंडी में आमसभा आयोजित की गई। इस दौरान जनता ने कई स्थानों पर स्वागत किया और फूल बरसाए।
Trending Videos
2 of 6
अंता में क्रांग्रेस का रोड शो
- फोटो : अमर उजाला
सभा को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि जनता आज भी कांग्रेस सरकार की योजनाओं को याद करती है। उन्होंने कहा कि हमने जनता को जो मांगा, वह दिया- चाहे 25 लाख तक का मुफ्त इलाज हो, स्कूटी योजना हो या सामाजिक सुरक्षा पेंशन। गहलोत ने वर्तमान सरकार पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि राज्य में अब सरकार नाम की कोई चीज नहीं है। मुख्यमंत्री, मंत्री और विधायक सभी बेअसर हैं। यह ‘टाइम पास पर्ची सरकार’ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 6
कांग्रेस का रोड शो
- फोटो : अमर उजाला
‘भाजपा कर रही वोट चोरी, संविधान की भावना को ठेस’
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि भाजपा आपराधिक पृष्ठभूमि के लोगों को टिकट देती है और वोट चोरी कर सत्ता में आती है। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब के संविधान ने एक वोट का अधिकार सबको दिया है, लेकिन भाजपा इसे भी कमजोर करने में जुटी है।
4 of 6
मोरपाल सुमन के समर्थन में भाजपा का रोड शो
- फोटो : अमर उजाला
भाजपा का शक्ति प्रदर्शन, सीएम भजनलाल और वसुंधरा राजे ने संभाला मोर्चा
वहीं, दूसरी ओर भाजपा ने भी अंता कस्बे में जोरदार शक्ति प्रदर्शन किया। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने भाजपा प्रत्याशी मोरपाल सुमन के समर्थन में रोड शो निकाला। इस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़, सांसद दुष्यंत सिंह, और कई मंत्री-विधायक भी मौजूद रहे। रोड शो बालाजी मंदिर से शुरू होकर सीसवाली तिराहे तक पहुंचा, जहां लोगों की भारी भीड़ उमड़ी। मुख्यमंत्री शर्मा ने कहा कि यह उपचुनाव अंता क्षेत्र के विकास की दिशा तय करेगा। हमारी सरकार ने पूरे प्रदेश में विकास की नई राहें खोली हैं, अंता भी इससे अछूता नहीं रहेगा।
वसुंधरा राजे ने अंता को बताया बीजेपी का अभेद्य किला
- फोटो : अमर उजाला
‘अंता भाजपा का मजबूत किला, जनता भरोसा बनाए रखेगी’
पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने कहा कि अंता हमेशा से भाजपा का गढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि जनता ने हमेशा विकास और स्थिरता के पक्ष में मतदान किया है। भाजपा सरकार क्षेत्र में नई सुविधाओं और योजनाओं को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।