सब्सक्राइब करें

Rajasthan Election 2023: बिग बॉस फेम गोरी 'आप' की हुईं, सितंबर में किया था सियासी पारी का एलान; जानिए सुब कुछ

न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Tue, 17 Oct 2023 06:40 PM IST
सार

Rajasthan Election 2023: बिग बॉस फेम गोरी 'आप' की हुईं, सितंबर में किया था सियासी पारी का एलान; जानिए सुब कुछ

विज्ञापन
Bigg Boss Fame Gori Nagauri Joins AAP Rajasthan Election 2023 Aap Candidate List
जानिए, गोरी नागौरी के सफर की कहानी। - फोटो : अमर उजाला

बिग बॉस फेम और फेमस डांसर गोरी नागौरी आम आदमी पार्टी में शामिल हो गईं हैं। हाल ही में जयपुर प्रदेश कार्यालय में आप प्रभारी विनय मिश्रा ने गोरी को पार्टी की सदस्यता दिलाई। आप में शामिल होने को लेकर गोरी ने कहा- दिल्ली और पंजाब में आम आदमी की सरकार ने बेहतर काम किया है। जनता को जो योजनाओं और सुविधाएं दी गईं है, उससे और अरविंद केजरीवाल की ईमानदार राजनीति से प्रभावित होकर मैंने ये निर्णय लिया है। 





गोरी ने कहा- आप जमीन से जुड़ी हुई पार्टी है। लोगों की तकलीफ समझती है। राजस्थान की जनता जिन समस्याओं से जूझ रही है उसका समाधान सिर्फ यही पार्टी कर सकती है। आने वाले समय में आपको यहां भी बदलाव देने को मिलेगा। 

प्रदेश में जल्द होगा धमाका
वहीं, प्रदेश प्रभारी विनय मिश्रा ने कहा कि आप एक मात्र ऐसी पार्टी है, जो समाज के हर वर्ग को साथ लेकर चलती है। इसलिए हर तबके के लोग हमारी पार्टी के साथ जुड़ रहे हैं। वे दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की बदलाव की राजनीति की मुहिम का हिस्सा बनना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि ये अभी शुरुआत है। आने वाले समय में कई बड़े नेता भी पार्टी में शामिल होने वाले हैं। जल्द ही राजस्थान की सियासत में धमाका होने वाला है।   

Trending Videos
Bigg Boss Fame Gori Nagauri Joins AAP Rajasthan Election 2023 Aap Candidate List
एक महीने पहले गोरी ने किया था चुनाव लड़ने का एलान। - फोटो : अमर उजाला

एक महीने पहले ही गोरी ने कर दिया था एलान
बात दें कि गोरी नागौरी ने एक महीने पहले ही राजनीति में आने के संकेत दे दिए थे। तब गोरी ने एक वीडियो जारी कर कहा था- राजस्थान के चुनाव होने वाले हैं। इस बार भी वही घिसे-पिटे लोग चुनाव लड़ने वाले हैं। लेकिन, इस बार मैं मैदान में आ रही हूं। हम सब मिलकर विकसित और खुशहाल नागौर बनाएंगे।  

नागौर से मिल सकता है टिकट
गोरी के आम आदमी पार्टी में शामिल होने के बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि पार्टी उन्हें नागौर की किसी विधानसभा सीट से टिकट दे सकती है। इसे लेकर गोरी ने कहा कि अभी इसे लेकर कोई चर्चा नहीं हुई है। पार्टी अगर टिकट देती है तो वे चुनाव लड़ेंगी।  

ऐसा रहा गोरी नागौरी का सफर...

घर वालों ने नाम रखा तस्लीमा बानो
नागौर के मेड़ता की रहने वाली तस्लीमा बानो को गोरी नागौरी और इंडियन शकीरा के नाम से भी जाना जाता है। अपने डांस के कारण गोरी पहले से फेमस थी, लेकिन बिग बॉस-16 में भाग लेने के बाद वे और फेमस हो गईं। एक मुस्लिम परिवार से होने के कारण गोरी के लिए डांस करना और फिर यहां तक पहुंचना आसान नहीं थी। 

डांस करने पर 12 दिन कमरे में बंद रखा 
गोरी ने कक्षा छह में पढ़ती थीं तब से डांस कर रहीं हैं। उनके सिर पर डांस करने का मानो भूत सवार रहता था, लेकिन परिवार के लोगों चाहते थे कि गोरी डांस ना करे। गोरी के पिता नूर मोहम्मद और मां बेगम मोहम्मद बेटी के डांस करने पर बहुत नाराज होते थे। एक बार एक पारिवारिक कार्यक्रम में उन्होंने गोरी को डांस करते देख लिया तो इतना नाराज हो गए कि करीब 12 दिन तक उसे कमरे में बंद रखा। इसके बाद भी गोरी नहीं मानीं तो उसकी पिटाई भी की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg Boss Fame Gori Nagauri Joins AAP Rajasthan Election 2023 Aap Candidate List
बीते रविवार को आप में शामिल हुईं थीं गोरी। - फोटो : अमर उजाला

तालियों का शोर सुन पिता ने दिया साथ  
गोरी के अुनसार एक बार उसने अपने स्कूल के एक कार्यक्रम में भाग लिया था। जिसमें उसे डांस करना था, इस कार्यक्रम में उसके पिता नूर मोहम्मद भी आए हुए थे। उस समय गोरी ने ऐसा डांस किया कि काफी देर तक वहां तालियां बजती रहीं और वह पहले स्थान पर भी रही। कार्यक्रम में बाद गोरी के स्कूल के शिक्षक उनके पिता से भी मिले। उन्होंने गोरी के डांस की जमकर तारीफ की। इसके बाद पिता ने गोरी का साथ देना शुरू कर दिया। लेकिन, उसकी मां को बेटी का डांस करना फिर भी पसंद नहीं आया। 

पिता की मौत के बाद सब कुछ छोड़ा
गोरी के पिता नूर मोहम्मद राजस्थान पीडब्यूडी में कर्मचारी थे। जैसे हर बेटी का अपने पिता को बहुत गहरा जुड़ाव होता है उसी तरह गोरी को भी अपने पापा से बहुत प्यार था। 2010 में पिता नूर का निधन हो गया। यह गोरी के लिए एक बहुत बड़ा सदमा था। पिता को खोने के बाद गोरी तनाव में चली गई और खुद को डांस से दूर कर लिया। डेढ़ साल बाद गोरी ने वापसी की और फिर तहलका मचा दिया। कोलंबिया की इंटरनेशनल डांसर शकीरा को आइडल मानने वाली गोरी इंडियन शकीरा कहलाने लगी। 

डांस के दीवाने हो गए लोग
गोरी को गोरी नाचे नागौरी नाचे गाने और इस पर किए उनके डांस ने खूब पहचान दिलाई। उनका यह वीडियो राजस्थान में जमकर वायरल हुआ। इसके बाद से लोग उनके डांस के दीवाने हो गए। इसी गाने के बाद से असल जिंदगी की तस्लीमा बानो को गोरी नागौरी के नाम से जाना जानने लगे। इसके बाद गोरी के वीडियो रिकॉर्ड तोड़ने लगे। 8 मई 2021 को रिलीज हुए गोरी के 'घाघरों' डांस सॉन्ग ने रीजनल म्यूजिक इंडस्ट्री में एक ही दिन में 16 मिलियन से ज्यादा व्यूज के साथ विश्व रिकॉर्ड तोड़ दिया था। इससे पहले यह रिकॉर्ड सिंगर दिलजीत दोसांझ के गाने के नाम था। अब गोरी नागौरी ने सियासी सफर की शुरुआत की है।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed