बीसलपुर में तेज हुई पानी की आवक, 313.82 मीटर पहुंचा जलस्तर; 3.70 मीटर गेज पर बह रही त्रिवेणी
राजस्थान में बारिश कमजोर पड़ने के बावजूद त्रिवेणी नदी 3.70 मीटर गेज पर बह रही है। बीसलपुर बांध का जलस्तर 313.82 आरएल मीटर पहुंचा, आवक लगातार जारी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान में बारिश का दौर कमजोर पड़ने लगा है, लेकिन बीसलपुर बांध के लिए अच्छी खबर है। भीलवाड़ा, ब्यावर, टोंक और चित्तौड़गढ़ क्षेत्र में हुई बारिश के बाद त्रिवेणी नदी में पानी की आवक बढ़ी है। इसका असर बीसलपुर बांध के जलस्तर पर दिखाई दे रहा है।
गुरुवार शाम तक बीसलपुर बांध का जलस्तर 313.82 आरएल मीटर पहुंच गया। वहीं त्रिवेणी नदी 3.70 मीटर के गेज पर बह रही थी। त्रिवेणी में पानी की लगातार आवक के कारण बांध में भी पानी पहुंचना जारी रहा।
पिछले 48 घंटों में बांध का जलस्तर करीब 27 सेंटीमीटर बढ़ा है। त्रिवेणी नदी के बहने से बीसलपुर के कैचमेंट क्षेत्र में पानी की आवक बनी हुई है। ऐसे में बांध के जलस्तर में आने वाले समय में और बढ़ोतरी की उम्मीद है।
आज भी बारिश का अलर्ट
हालांकि प्रदेश में मानसून की सक्रियता अब धीरे-धीरे कम हो रही है। शुक्रवार को भी कुछ जिलों में तेज बारिश का अलर्ट है। गुरुवार को भीलवाड़ा के बनेड़ा में 50 मिमी बारिश दर्ज हुई। चित्तौड़गढ़, बाड़मेर, बारां, धौलपुर, जैसलमेर, जोधपुर और सिरोही में भी बारिश हुई।
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक 16 अगस्त से बारिश की गतिविधियां कमजोर पड़ने की संभावना है। इसके बाद कुछ इलाकों में हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है। ऐसे में अगले एक-दो दिन बीसलपुर के कैचमेंट क्षेत्र में होने वाली बारिश बांध की आवक के लिहाज से महत्वपूर्ण रहेगी।
यह भी पढें- Jaipur Murder Case: पिता की हत्या का बदला लेने के लिए गंगासहाय की हत्या, 24 घंटे में तीन आरोपी गिरफ्तार
जयपुर में शाहपुरा में 2 इंच बारिश
जयपुर में गुरुवार को अधिकांश इलाकों में मौसम साफ रहा, लेकिन शाहपुरा में करीब 50 मिमी यानी 2 इंच बारिश दर्ज हुई। कोटपूतली में 5 मिमी बारिश हुई। राजधानी में अधिकतम तापमान 34.4 डिग्री सेल्सियस रहा।
जैसलमेर में 6 डिग्री गिरा तापमान
बारिश के कारण जैसलमेर के तापमान में करीब 6 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। यहां अधिकतम तापमान 31.5 डिग्री रहा। वहीं श्रीगंगानगर में 38.5, चूरू में 36.2 और बीकानेर में 35.3 डिग्री तापमान दर्ज हुआ।