फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Pinky Meena APOed 48 Hours After Dausa Posting; Rajasthan Government Cites Administrative Reasons

RAS पिंकी मीणा की दौसा में पोस्टिंग के 48 घंटे बाद ही APO; यहीं से घूसकांड में गईं थी जेल

Fri, 14 Aug 2026 07:18 AM IST
Sourabh Bhatt न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: Sourabh Bhatt Updated Fri, 14 Aug 2026 07:18 AM IST
सार

राजस्थान सरकार ने RAS अधिकारी पिंकी मीणा को दौसा में सहायक कलक्टर मुख्यालय की जिम्मेदारी मिलने के 48 घंटे बाद ही APO कर दिया। आदेश में प्रशासनिक कारण बताए गए हैं।

विज्ञापन
Pinky Meena APOed 48 Hours After Dausa Posting; Rajasthan Government Cites Administrative Reasons
आरएएस पिंकी मीणा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान प्रशासनिक सेवा (RAS) की अधिकारी पिंकी मीणा की दौसा में नई पोस्टिंग के महज 48 घंटे बाद ही सरकार ने उन्हें एपीओ कर दिया। कार्मिक विभाग ने गुरुवार रात इसके आदेश जारी किए। आदेश में कार्रवाई की वजह ‘प्रशासनिक कारण’ बताई गई है। एपीओ अवधि के दौरान पिंकी मीणा को कार्मिक विभाग में अपनी उपस्थिति दर्ज करानी होगी।

विज्ञापन

दौसा से शुरू हुआ था प्रशासनिक सफर

पिंकी मीणा 2017 बैच की RAS अधिकारी हैं। उनकी पहली पोस्टिंग दौसा जिले के बांदीकुई में उपखंड अधिकारी (SDM) के तौर पर हुई थी। वर्ष 2021 में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे से जुड़े एक मामले में 10 लाख रुपये की रिश्वत मांगने के आरोप में ACB ने उनके खिलाफ कार्रवाई की थी। उन्हें गिरफ्तार किया गया था और बाद में जेल भी जाना पड़ा। रिश्वत प्रकरण के बाद पिंकी मीणा लंबे समय तक निलंबित रहीं। बाद में राजस्थान हाईकोर्ट से राहत मिलने के बाद सरकार ने उन्हें 21 मई को बहाल किया था।

विज्ञापन


यह भी पढें- Jaipur Murder Case: पिता की हत्या का बदला लेने के लिए गंगासहाय की हत्या, 24 घंटे में तीन आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन

बहाली के बाद सवाई माधोपुर, फिर दौसा में मिली पोस्टिंग

बहाली के बाद सरकार ने पिंकी मीणा को प्रशासनिक जिम्मेदारी देते हुए सवाई माधोपुर में पोस्टिंग दी थी। इसके बाद 11 अगस्त को जारी RAS अधिकारियों की तबादला सूची में उन्हें दौसा में सहायक कलक्टर (मुख्यालय) की जिम्मेदारी सौंपी गई। दौसा की यह पोस्टिंग इसलिए भी चर्चा में रही, क्योंकि यही जिला उनके प्रशासनिक करियर की शुरुआत का स्थान रहा है और इसी जिले में उनके खिलाफ रिश्वत का मामला सामने आया था।

पोस्टिंग को लेकर चर्चा, दो दिन बाद सरकार का फैसला

दौसा में नई जिम्मेदारी मिलने के बाद पिंकी मीणा की नियुक्ति प्रशासनिक हलकों में चर्चा का विषय बन गई थी। हालांकि नियुक्ति के महज दो दिन बाद ही सरकार ने उन्हें एपीओ कर दिया। कार्मिक विभाग के आदेश में किसी विशेष प्रकरण या आरोप का उल्लेख नहीं किया गया है। इसमें केवल प्रशासनिक कारणों का हवाला दिया गया है। अब एपीओ अवधि में पिंकी मीणा को कार्मिक विभाग में अपनी उपस्थिति दर्ज करानी होगी। सरकार के इस फैसले के बाद उनकी नई पोस्टिंग को लेकर भी अटकलें तेज हो गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed