सब्सक्राइब करें

Rajasthan News: तीन साल की बच्ची से दुष्कर्म का प्रयास, चित्तौड़गढ़ में हंगामा, सड़क पर आए हिंदू संगठन के लोग

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्तौड़गढ़ Published by: उदित दीक्षित Updated Wed, 19 Feb 2025 04:20 PM IST
सार

चित्तौड़गढ़ के चंदेरिया थाना क्षेत्र में पड़ोसी सलीम तीन साल की मासूम को उठाकर अपने कमरे में ले गया। इसकी भनक लगने पर मां और अन्य लोग मौके पर पहुंची और बच्ची को छुड़ाया। अब इस घटना को लेकर विरोध शुरू हो गया है।

विज्ञापन
Rajasthan News: Attempt to rape three year old girl in Chittorgarh uproar by Hindu organizations and people
चित्तौड़गढ़ में हंगामा। - फोटो : अमर उजाला

राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में तीन साल की मासूम बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास के मामले को लेकर विरोध बढ़ गया है। घटना से आक्रोशित लोग बुधवार सुबह चंदेरिया में मुख्य मार्ग पर बैठ गए, जिससे जाम लग गया। वहीं, लोगों ने विरोध में बाजार भी बंद करवा दिए। मौके पर बड़ी संख्या में मौजूद हिंदू संगठन और क्षेत्र के लोगों ने पुलिस पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं। 



उनका कहना है कि घटना की सूचना देने पर पुलिस ने तत्काल एक्शन नहीं लिया। पुलिस की ओर से सूचना देने वालों से ही आरोपी को पकड़ को थाने लाने की बात कही गई। हालांकि, पुलिस का कहना है कि बच्ची से दुष्कर्म का प्रयास करने वाले आरोपी सलीम को हिरासत में ले लिया गया है, जांच की जा रही है। 
    
जानकारी के अनुसार चित्तौड़गढ़ की उप नगरीय बस्ती चंदेरिया थाना क्षेत्र में किराए पर रहने वाले एक परिवार की तीन साल की मासूम बेटी को पड़ोस में रहने वाला सलीम अपने कमरे में उठाकर ले गया। जानकारी मिलने पर बच्ची की मां और अन्य लोग उसके घर पहुंच गए। जिन्होंने बच्ची को आरोपी के चंगुल से छुड़ाया। लोगों ने पुलिस को सूचना दी, लेकिन, वह पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। पुलिस की ओर से आरोपी को थाने लगाने की बात कही गई। इसके बाद लोग आरोपी सलीम को लेकर थाने पहुंचे।

Trending Videos
Rajasthan News: Attempt to rape three year old girl in Chittorgarh uproar by Hindu organizations and people
चित्तौड़गढ़ में हंगामा। - फोटो : अमर उजाला

 मामले की जांच की जा रही 
घटना की सूचना मिलने पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सरिता सिंह और पुलिस उपाधीक्षक शिवलाल टेलर भी थाने में पहुंचे। उन्होंने पीड़िता की मां से घटना की जानकारी ली, जिसके बाद पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को हिरासत में लिया। साथ तीन साल की मासूम पीड़िता का मेडिकल करवाया। पुलिस उपाधीक्षक शिवलाल टेलर ने कहा कि नाबालिक बच्ची के साथ दुष्कर्म का प्रयास करने वाले आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। 

परिजनों ने किया आरोपी को बचाने का प्रयास
इधर, घटना के विरोध में बुधवार को हिंदू संगठन और क्षेत्र के लोग चंदेरिया में मुख्य मार्ग पर बैठ गए और जाम लगा दिया। विरोध कर रहे आक्रोशित लोगों का कहना है कि घटना के बाद आरोपी सलीम के परिजनों ने उसे बचाने का प्रयास किया था। ऐसे में उनके खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की जाए। इसे लेकर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सरिता सिंह ने लोगों से कहा कि मामले को लेकर केस दर्ज कर लिया गया और पुलिस हिरासत में है। मामले की जांच की जा रही है, इस दौरान जो भी सामने आएगा उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी। किसी भी हालत में आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Rajasthan News: Attempt to rape three year old girl in Chittorgarh uproar by Hindu organizations and people
चित्तौड़गढ़ में हंगामा। - फोटो : अमर उजाला

चंदेरिया के बाजार पूरी तरह बंद  
हिंदू संगठन और सामाजिक संगठनों के साथ-साथ व्यापार मंडल चंदेरिया ने भी घटना के विरोध में बाजार बंद कर कड़ी कार्रवाई की मांग शुरू कर दी है। क्षेत्र के बाजार पूरे तरीके से बंद हैं, चंदेरिया मुख्य मार्ग पर जाम लगा हुआ है। लोगों का कहना है कि चंदेरिया औद्योगिक क्षेत्र है, यहां  रोजगार के लिए बड़ी संख्या से बाहरी लोग आते हैं। इनमें बांग्लादेशी और रोहिंग्या भी शामिल हैं, वे यहां आकर दस्तावेज बनवा लेते हैं। लोगों की मांग है कि इस पूरे मामले को फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलाया जाए। चंदेरिया क्षेत्र के मदरसों, मुस्लिम बस्तियों की जांच की जाए। अगर, हमारी मांगों और आरोपी पर कार्रवाई नहीं की गई तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed