सब्सक्राइब करें

Rajasthan: कोटा की एक कॉलोनी में मिला आठ फीट का विशालकाय मगरमच्छ, दहशत में कटे तीन घंटे, देखें तस्वीरें

न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा Published by: उदित दीक्षित Updated Sun, 11 Sep 2022 05:11 PM IST
सार

Rajasthan: कोटा की एक कॉलोनी में मिला आठ फीट का विशालकाय मगरमच्छ, दहशत में कटे तीन घंटे, देखें तस्वीरें


 

विज्ञापन
Crocodile Rescue Operation In kota Eight Feet Crocodile
आठ फीट लंबा था मगरमच्छ। - फोटो : अमर उजाला

राजस्थान के कोटा जिले के बोरखेड़ा थाना इलाके की एक कॉलोनी में मगरमच्छ घुसने से हड़कंप मच गया। भारी भरकम मगरमच्छ करीब आठ फीट लंबा था। वह एक नाले में घुसकर बैठ गया था। लोगों की सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद मगरमच्छ को रेस्क्यू किया गया। 

Trending Videos
Crocodile Rescue Operation In kota Eight Feet Crocodile
तीन घंटे बाद पकड़ा गया मगरमच्छ। - फोटो : अमर उजाला

जानकारी के अनुसार मगरमच्छ बोरखेड़ा थाना इलाके के वार्ड 16 की एक कॉलोनी में मिला था। वह एक नाले में घुसकर बैठा था, जिसके बाद लोगों ने स्थानीय वार्ड पार्षद को इसकी सूचना दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Crocodile Rescue Operation In kota Eight Feet Crocodile
रेस्क्यू के दौरान बार-बार टूट रहीं थीं रस्सियां। - फोटो : अमर उजाला

मौके पर पहुंचे पार्षद पति ने वन विभाग की टीम को बुलाया। करीब तीन घंटे तक वन विभाग की टीम मगरमच्छ को रेस्क्यू करने में जुटी रही। रेस्क्यू के दौरान बार-बार रस्सियां टूटने के कारण मगरमच्छ पकड़ में नहीं आ रहा था। जिसके बाद मजबूत रस्सियों मंगवाई गईं और उसे पकड़ा गया।

Crocodile Rescue Operation In kota Eight Feet Crocodile
मकान के पाास नाले में बैठा मगरमच्छ। - फोटो : अमर उजाला

बताया जा रहा है वार्ड 16 में पांच बड़े-बड़े नाले हैं, लेकिन एक में भी दीवार नहीं है। बरसात के दौरान पानी के साथ मगरमच्छ भी नाले में आ जाते हैं। इससे पहले भी इस तरह की घटनाएं सामने आ चुकी हैं।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed