{"_id":"58c7adb34f1c1b6a3732a432","slug":"dhulandi-festival-in-hotel-khasa-kothi-jaipur","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"धुलंडी महोत्सव में यूं घबराई विदेशी बाला, तस्वीरों से जानें पूरी बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धुलंडी महोत्सव में यूं घबराई विदेशी बाला, तस्वीरों से जानें पूरी बात
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Tue, 14 Mar 2017 02:23 PM IST
विज्ञापन
धुलंडी उत्सव में बहरुपिया और विदेशी सैलानी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
होटल खासा कोठी में पर्यटन विभाग की ओर से सोमवार को धुलंडी महोत्सव आयोजित किया गया। उत्सव में पर्यटकों ने जमकर धमाल मचाया। उत्सव में रंगारंग प्रस्तुतियों ने उनका खूब मनोरंजन किया, वहीं बहरुपियों ने भी उन्हें जमकर रिझाया। इस दौरान राक्षस बने एक बहरुपिए ने एक विदेशी युवती को इस तरह पकड़ा कि एकबारगी वो घबरा गई असलियत बताई । तब जाकर सैलानी सामान्य हो सकी।
रंगों के साथ छाया सेल्फी का खुमार
सेल्फी लेते हुए सैलानी
- फोटो : अमर उजाला
धुलंडी महोत्सव के इस धमाल में पर्यटकों ने इन पलों को अपने मोबाइल और कैमरों में भी कैद किया। पर्यटकों पर सेल्फी का खुमार भी खूब देखने को मिला। कहीं अकेले तो कहीं ग्रुप में सैलानी फोटो खिंचवाते नजर आए।
होलिया में उड़ी रे गुलाल
होटल खासा कोठी में होली खेलते पर्यटक
- फोटो : अमर उजाला
महोत्सव में बड़ी तादाद में पर्यटक मौजूद थे। होटल परिसर में जहां देखो वहां सैलानी ही नजर आ रहे थे। ग्राउंड में एकत्रित सैलानियों पर जमकर गुलाल उड़ाई गई। रंग और गुलाल से हजारों सैलानी सराबोर हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
जमकर किया डांस
होटल खासा कोठी में होली सेलिब्रेशन
- फोटो : अमर उजाला
सैलानियों ने उत्सव में जमकर लुत्फ उठाया। गुलाल के गुबार के बीच फिल्मी गानों पर सैलानियों ने जमकर डांस भी किया। सुबह से लेकर शाम तक पर्यटकों ने गुलाल से होली खेली। खास तौर पर महिला पर्यटक बड़ी संख्या में यहां देखने को मिली।
विज्ञापन
बच्चे भी खोए रंगों की मस्ती में
होली के रंग में रंगे बच्चे भी
- फोटो : अमर उजाला
सैलानियों के साथ ही बच्चे भी होली की मस्ती में रंगे हुए नजर आए। बच्चों ने गुलाल- अबीर को एक दूसरे के गालों पर खूब लगाया और हैप्पी होली कह कर बधाई भी थी। रंगों के इस उत्सव को लेकर बच्चे में गजब का उत्साह देखने को मिला।