सब्सक्राइब करें

ERCP: पूर्वी राजस्थान नहर परियोजना को लेकर सांसद की जल शक्ति क्रांति, हजारों समर्थकों के साथ मीणा का जयपुर कूच

न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Tue, 09 Aug 2022 07:24 PM IST
सार

 पूर्वी राजस्थान नहर परियोजना को लेकर सांसद की जल शक्ति क्रांति, हजारों समर्थकों के साथ मीणा का जयपुर कूच

विज्ञापन
ERCP MP Kirodi Lal Meena Jal Shakti Kranti Dausa Jaipur
सांसद मीणा के जयपुर कूच में हजारों लोग शामिल हुए। - फोटो : सोशल मीडिया

पूर्वी राजस्थान नहर परियोजना को लेकर प्रदेश में सियासत गरमाई हुई है। परियोजना को लेकर कांग्रेस और भाजपा एक दूसरे पर हमला बोलते रहते हैं। इसे लेकर सीएम अशोक गहलोत पीएम नरेंद्र मोदी और केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत पर आए दिन हमला बोलते रहते हैं। शेखावत गहलोत के हर हमले का जवाब भी देते हैं।

Trending Videos
ERCP MP Kirodi Lal Meena Jal Shakti Kranti Dausa Jaipur
पुलिस ने आंदोलनकारियों के रोका। - फोटो : सोशल मीडिया

अब प्रदेश में इस योजना को लेकर आंदोलन शुरू हो गया है। भाजपा सांसद किरोड़ीलाल मीणा ने जल क्रांति आंदोलन शुरू किया है। मंगलवार को सांसद मीणा ने अपने समर्थकों के साथ दौसा जिले से जयपुर के लिए कूच किया। इस दौरान उनके साथ हाजारों लोग मौजूद रहे। बस्सी में जटवाडा के पास पुलिस ने सांसद और उनके काफिले में शामिल हजारों लोगों को रोक लिया है। बताया जा रहा है कि इतनी भीड़ के साथ जयपुर न आने को लेकर मंत्री विश्वेंद्र सिंह और सांसद मीणा के बीच बातचीत हो रही है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
ERCP MP Kirodi Lal Meena Jal Shakti Kranti Dausa Jaipur
मंत्री विश्वेंद्र सिंह और सांसद मीणा के बीच बातचीत हो रही है। - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि सांसद मीणा 9 अगस्त को विश्व आदिवासी दिवस पर दौसा में कई साल से आयोजन कराते रहे हैं, लेकिन इस बार उन्होंने इस दिन को पूर्वी राजस्थान नहर परियोजना के लिए आंदोलन करने को चुना है। इसके जरिए वह राजस्थान की गहलोत सरकार पर परियोजना की डीपीआर में बदला करने की मांग कर रहे हैं। 
 

सांसद डॉ किरोड़ी लाल जी मीना का जयपुर कुच..... @DrKirodilalBJP pic.twitter.com/ehFrFLZheZ

— Dr.Kirodi Lal Meena Fans (@DrKirodilalBJP1) August 9, 2022

ERCP MP Kirodi Lal Meena Jal Shakti Kranti Dausa Jaipur
दौसा से जयपुर जा रहे हैं सांसद मीणा। - फोटो : सोशल मीडिया
भाजपा नेताओं ने बनाई दूरी
सांसद मीणा के इस आंदोलन को शक्ति प्रदर्शन के रूप में देखा जा रहा है। ऐसे में इस आंदोलन से राजस्थान भाजपा के नेताओं ने दूरी बनाई है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया सहित कोई भी बड़ा नेता इस आंदोलन में शामिल नहीं हुआ। हालांकि, उपनेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौर इस आंदोलन में शामिल हुए हैं।  
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed