सब्सक्राइब करें

Road Accident: कंटेनर ने कार को मारी टक्कर, बाइक को भी चपेट में लिया, पांच की मौत और दो घायल, देखें तस्वीरें 

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झालावाड़ Published by: उदित दीक्षित Updated Sat, 11 Jun 2022 09:41 PM IST
विज्ञापन
Five killed and two seriously injured in road accident Jhalawar Rajasthan
हादसे के बाद क्षतिग्रस्त कार में फंसे लोग। - फोटो : सोशल मीडिया

राजस्थान के झालावाड़ में एक कंटेनर में कार को टक्कर मारी और फिर एक बाइक को भी अपनी चपेट में ले लिया। इस भीषण सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई। हादसा जिले के एनएच-52 पर शनिवार शाम को असनावर के पास हुआ। हादसा इतना भयानक था कि कार चालक का सिर ही कट गया। 

Trending Videos
Five killed and two seriously injured in road accident Jhalawar Rajasthan
कार में फंसे लोगों को बाहर निकालने का प्रयास करती पुलिस। - फोटो : सोशल मीडिया

जानकारी के अनुसार हादसा अकोदिया-तेलिया खेड़ी गांव के बीच एनएच-52 हाईवे पर हुआ। अकलेरा की तरफ से आ रहे कंटेनर और झालावाड़ की तरह से जा रही कार में आमने-सामने से टकरा गई। तेज रफ्तार कंटेनर कार को पीछे की तरफ घसीटते हुए ले गया, जिससे कार के पीछे आ रहे तीन बाइक सवार युवक भी उसकी चपेट में आ गए। भीषण हादसे में कार सवार चार लोग और बाइक सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को झालावाड़ जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने पांच लोगों को मृत घोषित कर दिया। दो की हालत भी गंभीर बताई जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Five killed and two seriously injured in road accident Jhalawar Rajasthan
दो घायलों को अस्पताल में चल रहा इलाज। - फोटो : सोशल मीडिया
मरने वालों में तीन स्टूडेंट 
मरने वाले पांच मृतकों में तीन स्टूडेंट हैं। तीनों बीए लास्ट इयर की परीक्षा देने बाइक से झालावाड़ गए थे। वहां से वापस लौटते समय यह हादसा हो गया। जिसमें तीनों की मौत हो गई। मृतक मनीष पुत्र रामकल्याण पारेता निवासी चाचोरनी, नितेश पुत्र रामलाल पारेता और सोनू पुत्र गिरधर पारेता चांदीपुर के रहने वाले थे। वहीं, हादसे में कार सवार दुर्गा सिंह पुत्र अर्जुन सिंह और बालाराम पुत्र मोना सेन की भी मौत हो गई। करण सिंह पुत्र कालू सिंह और कमलेश पुत्र मोहन लाल का अस्पताल में इलाज चल रहा है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed