सब्सक्राइब करें

Rajasthan: सात साल बाद दो जोड़ों ने थाने में फिर की शादी, पुलिस ने बांधी टूटते रिश्तों की डोर, देखें तस्वीरें

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Sat, 11 Jun 2022 08:52 PM IST
विज्ञापन
Remarriage of two couples after 7 years at mahila police station daijer Jodhpur Rajastan
महिला थाने में कराई गई शादी। - फोटो : अमर उजाला

शादी के सात साल बाद दो जोड़ों का विवाह महिला थाने में एक बार फिर कराया गया। जिसमें उनके बच्चे भी शामिल हुए। यह अनोखी शादी राजस्थान के जोधपुर में हुई है। बैंड बाजे के साथ नाचते हुए बाराती थाने में बारात लेकर आए और पुलिसकर्मी दुल्हनों के साथ घराती बने। यह देखकर आसपास के लोग हैरान रह गए। 

Trending Videos
Remarriage of two couples after 7 years at mahila police station daijer Jodhpur Rajastan
एक दूसरे को पहनाई वरमाला। - फोटो : अमर उजाला

बता दें कि दोनों दंपतियों के बीच विवाद के बाद तलाक नौबत आ गई थी। महिला थाना अधिकारी ने दोनों की काउंसिलिंग की और विवाद खत्म कर एक होने को कहा। कुछ समय बाद उनकी समझाइश रंग लाई और दोनों जोड़े साथ रहने के लिए तैयार हो गए। इसके बाद शुक्रवार शाम दोनों की महिला थाने में एक बाद फिर शादी करा दी गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Remarriage of two couples after 7 years at mahila police station daijer Jodhpur Rajastan
महिला पुलिस अधिकारी के साथ दंपति। - फोटो : अमर उजाला

यह मामला जोधपुर के दईजर पुलिस थाने का है। दरअसल, अरटिया खुर्द और देवातड़ा के दो परिवारों ने 2015 में आटा-साटा के तहत अपने बेटे-बेटियों की शादी की थी। देवातड़ा के गिरधारीराम (30) पुत्र कंवराराम की शादी अरटिया खुर्द के जीवनराम की बेटी ऊषा (28) के साथ हुई थी। ऊषा के भाई विशनाराम की शादी गिरधारीराम की बहन धारू के साथ की गई थी। शादी के कुछ साल बाद दोनों परिवारों में दूरियां आ गई। इस कारण एक साल पहले ऊषा और धारू अपने-अपने मायके वापस आ गईं। इसके बाद भी झगड़ा खत्म नहीं हुआ, करीब डेढ़ महीने पहले दोनों परिवारों ने एक दूसरे पर दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाकर भोपालगढ़ थाने में केस दर्ज करा दिया। 

Remarriage of two couples after 7 years at mahila police station daijer Jodhpur Rajastan
दो-दो बच्चों के माता-पिता दोनों जोड़े हैं। - फोटो : अमर उजाला

मामले की जांच ग्रामीण महिला पुलिस थाना की सीआई रेणु के पास पहुंची। इसके बाद उन्होंने दोनों परिवारों और दंपतियों को झगड़ा खत्म कर एक साथ आने की समझाइश दी। करीब डेढ़ महीने चली समझाइश के बाद दोनों दंपति साथ रहने के लिए तैयार हो गए। इसके बाद सीआई रेणु ने दोनों दंपतियों की शादी महिला थाने से कराने का फैसला किया। शुक्रवार को दोनों दंपतियों की धूमधाम से शादी करा दी गई। सात साल बाद दोबारा हुई शादी में दोनों जोड़ों के बच्चे भी शामिल हुए। बता दें कि गिरधारी के दो बेटे और विशनाराम के एक बेटा व बेटी है।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed