हनुमानगढ़ जिले के संगरिया थाना क्षेत्र के ढाबां गांव में शनिवार सुबह एक दर्दनाक घटना सामने आई। जहां अपने घर में एक शख्स फंदे से लटका मिला और उसकी गर्भवती प्रेमिका नग्न अवस्था में पड़ी थी। बताया जा रहा है कि दोनों लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे थे। मौका-ए-वारदात को देखते हुए आशंका जताई जा रही है कि प्रेमी ने पहले अपनी गर्भवती प्रेमिका की गला दबाकर हत्या कर दी, फिर खुद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतकों की पहचान राजू सिंह (50) और सुमन (25) के रूप में हुई है।
लिव-इन कपल का दर्दनाक अंत: नग्न पड़ा था गर्भवती प्रेमिका का शव, प्रेमी भी फंदे से झूलता मिला; आखिर हुआ क्या?
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हनुमानगढ़
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Sat, 03 May 2025 08:54 PM IST
सार
Hanumangarh News: हनुमानगढ़ से एक दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। जहां एक 50 वर्षीय शख्स का शव फंदे से झूलता मिला, वहीं उसकी 25 वर्षीय गर्भवती प्रेमिका का शव नग्न अवस्था में फर्श पर पड़ा मिला। पुलिस ने घटना से जुड़ी सनसनीखेज जानकारी दी है। पढ़ें पूरी खबर...।
विज्ञापन