{"_id":"62e50cda812f1e503d5c13c5","slug":"india-richest-women-list-jet-set-go-founder-kanika-tekriwal-jhunjhunu-rajasthan","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Kanika Tekriwal: झुंझुनूं के इस गांव की रहने वाली कनिका कम उम्र की सबसे अमीर महिला, कैंसर को भी दी मात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanika Tekriwal: झुंझुनूं के इस गांव की रहने वाली कनिका कम उम्र की सबसे अमीर महिला, कैंसर को भी दी मात
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनूं
Published by: उदित दीक्षित
Updated Sat, 30 Jul 2022 09:42 PM IST
सार
झुंझुनूं के इस गांव की रहने वाली कनिका कम उम्र की सबसे अमीर महिला, कैंसर को भी दी मात
India Richest Women: कोटक प्राइवेट बैंकिंग-हुरून ने भारत की सबसे अमीर महिलाओं की सूची जारी की है। सबसे अमीर 100 महिलाओं की सूची में 25 महिलाएं दिल्ली-एनसीआर, 21 हिलाएं मुंबई और 12 हैदराबाद की रहने वाली हैं। लेकिन, हम यहां इन महिलाओं की बात नहीं कर रहे हैं। हम बात कर रहे हैं राजस्थान के झुंझुनूं की रहने वाली कनिका टेकरीवाल की। कनिका का नाम टॉप 10 की सूची में नहीं है, फिर भी उनके नाम की खूब चर्चा हो रही है। ऐसा इसलिए है क्योंकि कनिका इस लिस्ट की सबसे कम उम्र की अमीर महिलाओं में शामिल हुई हैं। कनिका की संपत्ति में 50 फीसदी की इजाफा हुआ है, अब उनके पास 420 करोड़ की कुल संपत्ति है।
Trending Videos
2 of 5
कनिका जेटसेटगो की सीईओ और फाउंडर हैं।
- फोटो : सोशल मीडिया
33 साल की कनिका टेकरीवाल झुंझुनूं जिले के उदयपुरवाटी उपखंड के बड़ागांव की रहने वाली है। देश की सबसे कम उम्र की अमीर महिला बनने के बाद उनके नाम की चर्चा जोरों पर हो रही है। यहां हम आपको बताएंगे कि कनिका क्या करती हैं और यहां तक वह कैसे पहुंची? कनिका 'जेट सेट गो' नाम से एक कंपनी चलाती हैं। वह इस कंपनी की सीईओ और फाउंडर भी हैं। यह कंपनी प्राइवेट जेट और हेलिकॉप्टर्स किराए पर मुहैया कराती है। उनके पास 10 प्राइवेट जेट हैं और उनकी संपति 420 करोड़ करोड़ रुपये है।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
कनिका के पास 10 प्राइवेट जेट हैं और उनकी संपति 420 करोड़ रुपये है।
- फोटो : सोशल मीडिया
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कनिका टेकरीवाल ने 17 साल की उम्र में एक एविएशन कंपनी में काम शुरू किया था। यहां काम करने के दौरान उनके मन में खुद की कंपनी शुरू करने की बात आई। लेकिन, तीन साल बाद 20 साल की उम्र में उन्हें कैंसर हो गया। एक टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू में कनिका ने अपनी बीमारी को लेकर कहा था कि इसने मुझे पहले से और मजबूत बना दिया है। उन्होंने यह भी बताया था कि ब्रिटेन में एक सहकर्मी के साथ बात करते हुए जेट-सेट-गो शुरू करने का आइडिया आया था।
4 of 5
कनिका टेकरीवाल।
- फोटो : सोशल मीडिया
कनिका ने इंटरव्यू में बताया था कि उन्होंने 24 साल की उम्र में अकेले की दम पर यह कंपनी शुरू की थी। शुरुआत के दिनों में वह खुद ग्राहकों से नाम बदल-बदलकर बात किया करती थीं। धीरे-धीरे लोगों को कंपनी के बारे में पता चला और यह बड़ी हो गई। भारत सरकार ने कनिका को ई-कॉमर्स के लिए नेशनल एंटरप्रेन्योरशिप अवार्ड भी दिया है। साल 2016 में फोर्ब्स ने रिटेल और ईकॉमर्स के मामले में एशिया की अंडर 30 सूची में उन्हें जगह दी। अगले साल 2017 में फोर्ब्स ने एशिया ऑल स्टार एलुमिनी की अंडर 30 सूची में भी कनिका को शामिल किया था।
विज्ञापन
5 of 5
कनिका टेकरीवाल।
- फोटो : सोशल मीडिया
कनिका के पिता अनिल टेकरीवाल रियल एस्टेट और केमिकल का कारोबार करते हैं। कनिका की शुरुआती पढ़ाई दक्षिण भारत के एक बोर्डिंग स्कूल में हुई। इसके बाद उन्होंने इकोनॉमिक्स में ग्रेजुएशन किया। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कनिका को अक्टूबर के पहले हफ्ते में अपने पैतृक बड़ागांव आएंगी। उनके सम्मान के लिए यहां एक भव्य आयोजन किया जाएगा।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।