{"_id":"655ebe88afbc212c2402c06a","slug":"amar-ujala-exclusive-interview-shivraj-singh-chouhan-talks-about-his-campaign-2023-11-23","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Exclusive: CM शिवराज बोले- प्रचार में सबसे आगे तो मैं ही था, बतौर कार्यकर्ता सबसे ज्यादा मेहनत भी मैंने ही की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Exclusive: CM शिवराज बोले- प्रचार में सबसे आगे तो मैं ही था, बतौर कार्यकर्ता सबसे ज्यादा मेहनत भी मैंने ही की
जयदीप कर्णिक
Updated Thu, 23 Nov 2023 08:22 AM IST
सार
MP Election 2023: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अमर उजाला से विशेष बातचीत में उन अटकलों पर विराम लगा दिया कि वे मुख्यमंत्री की रेस से बाहर हो चुके हैं। उन्होंने स्पष्ट संकेत दिए कि चुनाव प्रचार में 160 सभाएं लेकर वे ही सबसे आगे थे।
विज्ञापन
1 of 4
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का इंटरव्यू
- फोटो : अमर उजाला
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने संकेत दिए हैं कि अभी भी मुख्यमंत्री पद पर उनकी दावेदारी कायम है। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि भाजपा के चुनाव प्रचार अभियान में उन्हें पीछे नहीं रखा गया था, बल्कि वे तो सबसे आगे थे। उन्होंने 160 सभाओं को संबोधित किया है। प्रदेश में 17 नवंबर को मतदान हो चुका है। अब राजस्थान में 25 नवंबर को मतदान होगा। पांचों चुनावी राज्यों के नतीजे एक साथ तीन दिसंबर को आएंगे। शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार को जयपुर में अमर उजाला डिजिटल के संपादक जयदीप कर्णिक से विशेष बातचीत की। इसमें उन्होंने यह भी दावा किया कि इस बार चुनावों में भाजपा बहुमत का इतिहास रचने वाली है। पहले से भी अधिक सीटों के साथ जीतकर पार्टी सरकार बनाएगी। पेश है उनसे बातचीत के प्रमुख अंशः-
मध्य प्रदेश में भाजपा के चुनाव प्रचार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आगे रखा गया। ऐसा क्यों?
शिवराजः मध्य प्रदेश में तो आगे शिवराज ही था। आदरणीय मोदी जी हमारे नेता हैं। वे मध्य प्रदेश और देश के मन में हैं। पार्टी के कार्यकर्ता के नाते सबसे ज्यादा मेहनत करने वालों में भी मैं ही हूं।
Trending Videos
2 of 4
ग्राफिक्स
- फोटो : अमर उजाला
मध्य प्रदेश में 77% से ज्यादा मतदान हुआ है। यह लाडली बहना योजना का असर है या कमलनाथ के दावे के अनुसार सत्ता विरोधी लहर? शिवराजः देखिये, बहनें हमारे लिए वोटबैंक नहीं हैं। वे हमारे लिए श्रद्धा का विषय हैं। दुर्गा सप्तशती में कहा गया है कि जितनी भी महिलाएं हैं, वे देवी की मूर्तियां हैं। देवियों की मूर्तियों को मानकर हमने मां, बहन और बेटी का जीवन बदलने का प्रयास किया है। इसी वजह से लाडली बहनों का भरपूर स्नेह और समर्थन भाजपा को मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 4
ग्राफिक्स
- फोटो : अमर उजाला
प्रश्नः मध्य प्रदेश में शिवराज हो या राजस्थान में वसुंधरा राजे, मुख्यमंत्री के चेहरे के तौर पर किसी को प्रोजेक्ट नहीं किया गया? शिवराजः भाजपा में हम कहां रहेंगे, इसके लिए हम काम नहीं करते। भाजपा एक बड़ा मिशन है। वैभवशाली, गौरवशाली, समृद्ध, संपन्न और शक्तिशाली भारत के निर्माण के मिशन पर हैं। हम यहां इसलिए नहीं हैं कि कौन कहां है और कहां रहेगा? यह सोच ही घटिया होती है। हम इसलिए हैं कि हम कहां पर रहकर अपने मिशन को लाभ पहुंचा सकते हैं। पार्टी अपने हिसाब से रणनीति बनाती है और तय करती है कि कौन कहां रहेगा।
प्रश्नः 18 साल से आपकी सरकार है। इसके बाद भी आपको जनता से पूछना पड़ा कि चुनाव लडूं या नहीं? शिवराजः लोकतंत्र में जनता ही मालिक होती है। मैं तो हर बार पूछता था कि लड़ूं या नहीं? चर्चा तो आप लोगों ने कर दी। जनता कहती है कि लड़ो और मैं लड़ा। हर बार ऐसा ही होता है।
4 of 4
ग्राफिक्स
- फोटो : अमर उजाला
प्रश्नः मध्य प्रदेश और राजस्थान में भाजपा कितनी सीटें जीत रही है? शिवराजः राजस्थान में 2013 से भी विशाल बहुमत आ रहा है। राजस्थान में कुशासन का अंत होने वाला है। मध्य प्रदेश में भी अब तक का सबसे अधिक बहुमत हम हासिल करने वाले हैं।
प्रश्नः कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए 'पनौती' शब्द का इस्तेमाल किया। इस पर आप क्या कहते हैं? शिवराजः राहुल गांधी अब राष्ट्रीय शर्म का विषय बन गए हैं। वे देश का अपमान कर रहे हैं। वे पूरे देश का और देश की 140 करोड़ जनता का अपमान कर रहे हैं। उनका यह बयान इस श्रेणी में आता है कि देश का नुकसान कितना भी हो जाए, वे तो बस मोदी जी पर कोई टिप्पणी करना चाहते हैं। वे यह चाहते हैं कि भारत का कुछ भी हो जाए, बुरे से बुरा हो जाए देश का, उन्हें खुशी होती है। उन्हें इसमें आनंद आता है कि वे मोदी जी पर कोई टिप्पणी कर सकें।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।