पहलगाम हमले के बाद केंद्र सख्त: राजस्थान से 28 पाकिस्तानी नागरिक वापस उनके वतन भेजे गए, 500 और लोग होंगे वापस
Pakistani Citizens Expelled: केंद्र के निर्देशानुसार, भारत से पाकिस्तान भेजे जाने वाले सभी नागरिक अटारी बॉर्डर के रास्ते ही वापस जाएंगे। 27 अप्रैल तक शॉर्ट टर्म वीजा वालों को देश छोड़ने के आदेश दिए गए हैं, जबकि मेडिकल वीजा वालों के लिए अंतिम तारीख 29 अप्रैल निर्धारित की गई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शॉर्ट टर्म वीजा वालों को तत्काल रवाना करने की प्रक्रिया शुरू
राज्य में करीब 30 हजार पाकिस्तानी नागरिक रह रहे हैं, जिनमें से लगभग 500 नागरिक ऐसे हैं जिनके वीजा की अवधि अल्पकालिक (शॉर्ट टर्म) है। इन्हीं के खिलाफ फिलहाल कार्रवाई हो रही है। जबकि करीब 29,500 पाकिस्तानी नागरिक लंबी अवधि के वीजा (लॉन्ग टर्म वीजा) पर राजस्थान में रह रहे हैं। इन दीर्घकालीन वीजाधारियों के लिए अभी तक केंद्र सरकार की ओर से कोई स्पष्ट गाइडलाइन जारी नहीं की गई है। अधिकांश लॉन्ग टर्म वीजा वाले नागरिक पहले ही भारतीय नागरिकता के लिए आवेदन कर चुके हैं।
अटारी बॉर्डर से होगी सभी पाकिस्तानी नागरिकों की वापसी
केंद्र सरकार के निर्देशानुसार, भारत से पाकिस्तान भेजे जाने वाले सभी नागरिक अटारी बॉर्डर के रास्ते ही वापस जाएंगे। 27 अप्रैल तक शॉर्ट टर्म वीजा वालों को देश छोड़ने के आदेश दिए गए हैं, जबकि मेडिकल वीजा वालों के लिए अंतिम तारीख 29 अप्रैल निर्धारित की गई है। इसके बाद अगर कोई पाकिस्तानी नागरिक भारत में पाया जाता है, तो उसे अवैध प्रवासी माना जाएगा और उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
हिंदू और मुस्लिम दोनों समुदायों के नागरिक प्रभावित
राजस्थान में रह रहे अधिकांश पाकिस्तानी नागरिक हिंदू समुदाय से हैं, जो जोधपुर, जैसलमेर और बाड़मेर जिलों में बसे हुए हैं। ये लोग अक्सर धार्मिक उत्पीड़न के कारण पाकिस्तान से पलायन कर भारत आए हैं और लॉन्ग टर्म वीजा लेकर अब भारतीय नागरिकता के लिए आवेदन कर चुके हैं। वहीं, पाकिस्तान से आने वाले मुस्लिम नागरिक प्रायः अजमेर दरगाह में जियारत करने या राजस्थान के सीमावर्ती इलाकों जैसे जोधपुर, जैसलमेर, बाड़मेर और श्रीगंगानगर में अपने रिश्तेदारों से मिलने के लिए आते हैं। शॉर्ट टर्म वीजा की अवधि समाप्त होने के बावजूद रुकने वाले नागरिकों को अब तेजी से तलाश कर वापस भेजा जा रहा है।
यह भी पढ़ें- Pahalgam Attack: पूर्व केंद्रीय मंत्री बोले- पीएम इस बार कुछ बड़ा करने के मूड में हैं, मुस्लिमों पर कही यह बात
राज्य सरकार ने तय की दो दिन की समयसीमा
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने स्पष्ट किया है कि शेष बचे शॉर्ट टर्म वीजा वाले पाकिस्तानी नागरिकों को अगले दो दिन के भीतर चिह्नित कर भेजा जाए। इसके लिए सभी जिलों में पुलिस और प्रशासन को निर्देश दे दिए गए हैं। राज्य सरकार केंद्र के निर्देशों का सख्ती से पालन कर रही है और इस पूरी प्रक्रिया में कोई कोताही नहीं बरती जा रही है।