फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Pahalgam Attack: कश्मीर की वादियों में हमेशा के लिए थमी जिंदगी, कंपकंपी आवाज में नीरज की पत्नी आयुषी बोलीं...

Wed, 23 Apr 2025 10:52 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Wed, 23 Apr 2025 10:52 PM IST
सार

Neeraj Udhwani: आज रात 8:15 बजे इंडिगो की फ्लाइट से नीरज की पार्थिव देह जयपुर एयरपोर्ट पर पहुंची। वहां मौजूद हर आंखें नम थीं, उनके साथ उनकी पत्नी आयुषी, बड़े भाई किशोर और भाभी शुभि भी थे।

विज्ञापन
Pahalgam Attack Life stopped forever in valleys of Kashmir Jaipur Neeraj wife Aayushi spoke in trembling voice
नीरज और आयुषी - फोटो : अमर उजाला

राजधानी जयपुर में मालवीय नगर के मॉडल टाउन में मातम पसरा है। यहां रहने वाले 33 वर्षीय नीरज उधवानी अपनी पत्नी आयुषी के साथ घूमने-फिरने की चाह में कश्मीर गए थे। लेकिन उन्हें क्या पता था कि यह सफर उनकी जिंदगी का आखिरी सफर बन जाएगा। 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में नीरज की गोली लगने से मौत हो गई।

Pahalgam Attack Life stopped forever in valleys of Kashmir Jaipur Neeraj wife Aayushi spoke in trembling voice
नीरज उधवानी - फोटो : अमर उजाला

आज रात 8:15 बजे इंडिगो की फ्लाइट से नीरज की पार्थिव देह जयपुर एयरपोर्ट पर पहुंची तो वहां मौजूद हर आंखें नम थीं। उनके साथ उनकी पत्नी आयुषी, बड़े भाई किशोर और भाभी शुभि भी थे। जैसे ही पार्थिव शरीर एयरपोर्ट से घर लाया गया, पूरा इलाका सन्नाटे में डूब गया। उनका अंतिम संस्कार गुरुवार सुबह नौ बजे किया जाएगा।

यह भी पढ़ें: अशोक गहलोत बोले- यह समय राजनीति का नहीं, एकजुटता का...आतंकवाद का मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा

एयरपोर्ट पर उद्योग मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़, संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, सांसद मंजू शर्मा, कांग्रेस विधायक रफीक खान, उपनेता प्रतिपक्ष रामकेश मीणा ने पार्थिव देह को श्रद्धांजलि दी। 

Pahalgam Attack Life stopped forever in valleys of Kashmir Jaipur Neeraj wife Aayushi spoke in trembling voice
पार्थिव देह ले जाते हुए - फोटो : अमर उजाला

दुबई में CA थे नीरज
नीरज दुबई में बतौर चार्टर्ड अकाउंटेंट कार्यरत थे। हाल ही में किसी करीबी की शादी में शामिल होने के लिए शिमला गए थे और वहीं से कुछ दिन निकालकर पत्नी संग कश्मीर घूमने निकल गए थे। फरवरी 2023 में नीरज की शादी आयुषी से हुई थी। दोनों की शादी को अभी महज एक साल ही हुआ था।

यह भी पढ़ें: पहलगाम हमले में जान गंवाने वाले नीरज का पार्थिव शरीर जयपुर पहुंचा, कई नेता एयरपोर्ट पर रहे मौजूद

कंपकंपी आवाज में बोलीं आयुषी
नीरज के बड़े भाई किशोर उधवानी को मंगलवार रात एक कॉल आया, जिसने पूरे परिवार की दुनिया हिला दी। कॉल आयुषी का था, आवाज़ कांप रही थी, शब्द टूट रहे थे, नीरज को गोली लग गई है..." बस इतना कह सकी। इसके बाद फोन कट गया और घर में कोहराम मच गया। रातों-रात पूरा परिवार दिल्ली रवाना हुआ और फिर सुबह की फ्लाइट से कश्मीर पहुंचा। नीरज के चाचा दिनेश उधवानी बताते हैं कि मकर संक्रांति पर तीन महीने पहले ही नीरज जयपुर आया था। कौन जानता था कि वह आखिरी बार होगा, जब परिवार ने उसे हंसते हुए देखा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Pahalgam Attack Life stopped forever in valleys of Kashmir Jaipur Neeraj wife Aayushi spoke in trembling voice
एयरपोर्ट पर मौजूद नेतागण - फोटो : अमर उजाला

पुलवामा के बाद दूसरा बड़ा हमला
जैसलमेर के 32 लोग भी इस हमले के दौरान पास ही के होटल में फंसे हुए थे। उन्हें बाद में सुरक्षाकर्मियों ने सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। यह हमला 2019 के पुलवामा हमले के बाद सबसे बड़ा आतंकी हमला माना जा रहा है। कश्मीर की वादियों में इस बार फूलों की खुशबू नहीं, गोलियों की गूंज थी और उसी गूंज में एक मुस्कुराता हुआ चेहरा नीरज हमेशा के लिए खो गया। इस दर्दनाक घटना ने एक बार फिर साबित कर दिया कि आतंक की कोई जात, मजहब या सीमा नहीं होती, बस मासूमों की ज़िंदगियां निगल जाती हैं।

यह भी पढ़ें: पहलगाम के आतंकी हमले में जयपुर के युवक की मौत, कश्मीर घूमने गया था नवविवाहित जोड़ा

विज्ञापन
Pahalgam Attack Life stopped forever in valleys of Kashmir Jaipur Neeraj wife Aayushi spoke in trembling voice
नीरज का घर - फोटो : अमर उजाला

नीरज उधवानी की पार्थिव देह के साथ जयपुर पहुंचे शेखावत
पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए जयपुर के नीरज उधवानी की पार्थिव देह के साथ केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत बुधवार रात दिल्ली से जयपुर पहुंचे। शेखावत दिल्ली से जयपुर एयरपोर्ट तक पीड़ित परिजनों के साथ मौजूद रहे। गुरुवार को नीरज के अंतिम संस्कार में केंद्रीय मंत्री शामिल होंगे। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed