फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

JD Vance: तस्वीरों में देखिए आमेर फोर्ट में यूएस उपराष्ट्रपति जेडी वेंस का भव्य स्वागत, नगाड़ा बजाकर दी विदाई

Tue, 22 Apr 2025 04:23 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Tue, 22 Apr 2025 04:23 PM IST
सार

US Vice President JD Vance: अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस और उनके परिवार का दो हथिनियां पुष्पा और चंदा ने आमेर किले में स्वागत किया। ये दोनों हाथियां पारंपरिक गहने और पोशाक से सुसज्जित थीं।

विज्ञापन
JD Vance See pictures grand welcome of US Vice President JD Vance at Amer Fort farewell given by playing drums
भजनलाल, दीया कुमारी और परिवार सहित जेडी वेंस - फोटो : सोशल मीडिया

जयपुर के आमेर महल में जलेब चौक पर हथिनी चंदा और पुष्पा द्वारा अमेरिका के उपराष्ट्रपति का स्वागत किया गया। साथ ही यहां मौजूद लोक कलाकारों ने कच्छी घोड़ी, कालबेलिया नृत्य और बांसुरी वादन कर राजस्थानी लोक कला का प्रदर्शन किया।

JD Vance See pictures grand welcome of US Vice President JD Vance at Amer Fort farewell given by playing drums
आमेर महल घूमते हुए - फोटो : सोशल मीडिया

उपराष्ट्रपति की पत्नी उषा राजस्थानी लोककला का आनंद लेते हुए अपनी बेटी को राजस्थानी लोक कला के विषय में बताती हुई नजर आईं। वहीं, तेज गर्मी के चलते दोनों बेटों को विचलित देखा गया।

JD Vance See pictures grand welcome of US Vice President JD Vance at Amer Fort farewell given by playing drums
आमेर महल घूमते हुए जेडी वेंस - फोटो : सोशल मीडिया

वेंस के आमेर और जयपुर भ्रमण को देखते हुए पोलो सर्कल से रामबाग चौराहा, ओटीएस चौराहा से रामनिवास बाग, चौड़ा रास्ता, त्रिपोलिया बाजार, सुभाष चौक से आमेर तक, ओटीएस चौराहा से केवी तीन तक शाम चार बजे तक ट्रैफिक बंद रखा गया। 

यह भी पढ़ें: जेडी वेंस बोले- पीएम मोदी कठिन वार्ताकार हैं, हम भारत को विश्वस्तरीय डिफेंस उपकरण देना चाहते हैं

विज्ञापन
विज्ञापन
JD Vance See pictures grand welcome of US Vice President JD Vance at Amer Fort farewell given by playing drums
आमेर महल में मौजूद लोग - फोटो : सोशल मीडिया

आजादी से पहले जयपुर एक रियासत हुआ करती थी। इस रियासत की राजधानी का नाम था आमेर। यहां के राजा मानसिंह ने इस किले का निर्माण कराया। निर्माण कार्य 1589 में शुरू हुआ जो कि 1616 तक चला। ऐसे में इसे 16वीं शताब्दी की ऐतिहासिक इमारत के रूप में भी जाना जाता है।

विज्ञापन
JD Vance See pictures grand welcome of US Vice President JD Vance at Amer Fort farewell given by playing drums
हाथियां पारंपरिक गहने और पोशाक से सुसज्जित - फोटो : सोशल मीडिया

आमेर किला यानी इस महल के अंदर भी कई तरह की कलाकृतियां बनी हुई है जिन्हें पूर्व महाराजाओं द्वारा बनाया गया। चारों ओर जंगल और बीच में स्थित एक ऊंची पहाड़ी पर बने की इस किले की भव्यता अपने आप में निराली है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed