फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Jaipur: बालमुकुंदाचार्य की गिरफ्तारी के लिए बाजार बंद कराने पहुंचे मुस्लिम लोग, पुलिस ने लाठीचार्ज कर खदेड़ा

Sat, 26 Apr 2025 07:45 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sat, 26 Apr 2025 07:45 PM IST
सार

Jaipur News: बीजेपी विधायक बालमुकुंदाचार्य की गिरफ्तारी की मांग को लेकर शनिवार को मुस्लिम संगठनों के लोग फिर जौहरी बाजार में जुट गए। दुकानें बंद करवाने लगे तो पुलिस ने तत्काल स्थिति संभालते हुए लाठी चार्ज कर उन्हें खदेड़ दिया।
 

विज्ञापन
Pahalgam attack: police chased away Muslims by lathicharge Johri Bazar closed Jaipur Bal Mukundacharya arrest
जौहरी बाजार को बंद कराने पहुंचे मुस्लिम समुदाय को पुलिस ने खदेड़ा - फोटो : अमर उजाला

राजधानी जयपुर में बीजेपी विधायक बालमुकुंदाचार्य को लेकर तनाव हो गया। उनकी गिरफ्तारी की मांग को लेकर शनिवार को मुस्लिम पक्ष के लोग जौहरी बाजार में इकट्ठा होकर बाजार बंद करवाने लगे। इस पर पुलिस ने तत्काल एक्शन लेते हुए भीड़ को लाठी भांजकर खदेड़ दिया। पुलिस कमीश्नर बीजू जार्ज जोसेफ मौके पर पहुंच गए हैं।



यह भी पढ़ें- Pahalgam Attack: 48 घंटे में देश छोड़ने के निर्देश से हड़कंप, 18 सदस्यीय पाकिस्तानी परिवार का टूटा सपना
 

Pahalgam attack: police chased away Muslims by lathicharge Johri Bazar closed Jaipur Bal Mukundacharya arrest
जौहरी बाजार को बंद कराने पहुंचे मुस्लिम समुदाय को पुलिस ने खदेड़ा - फोटो : अमर उजाला

गौरतलब है कि शुक्रवार को बीजेपी विधायक बालमुकुंदाचार्य ने पहलगाम हमले के विरोध में बड़ी चौपड़ से लेकर जौहरी बाजार तक अपने समर्थकों के साथ रैली निकाली। इस दौरान उन्होंने जौहरी बाजार स्थित जामा मस्जिद के नीचे सीढ़ियों के नजदीक पाकिस्तान मुर्दाबाद के पोस्टर चस्पा कर दिए। मुस्लिम संगठनों ने इसका विरोध किया। देर रात जयपुर पुलिस ने बालमुकुंदाचार्य के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज कर ली।
 

Pahalgam attack: police chased away Muslims by lathicharge Johri Bazar closed Jaipur Bal Mukundacharya arrest
जौहरी बाजार को बंद कराने पहुंचे मुस्लिम समुदाय को पुलिस ने खदेड़ा - फोटो : अमर उजाला

इस मामले को लेकर आज शनिवार को जामा मस्जिद कमेटी ने प्रेस कांफ्रेस कर बालमुकुंदाचार्य पर तनाव भड़काने के आरोप लगाए। साथ ही एक वीडियो भी जारी किया, जिसमें बालमुकुंदाचार्य मस्जिद की सीढ़ियों पर पोस्टर लगाते नजर आए। शनिवार शाम को एक बार फिर से मुस्लिम पक्ष मस्जिद के बाहर इकट्ठा होने लगा। इसके बाद पुलिस ने लाठी चार्ज कर उन्हें खदेड़ दिया।

यह भी पढ़ें- पहलगाम हमले के बाद केंद्र सख्त: राजस्थान से 28 पाकिस्तानी नागरिक वापस उनके वतन भेजे गए, 500 और लोग होंगे वापस


अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed