सब्सक्राइब करें

Rajasthan Accident: एक के बाद एक कई गाड़ियों से टकराया डंपर, 50 को रौंदा; 13 लोगों की मौत, पीएम ने जताया दुख

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Mon, 03 Nov 2025 02:43 PM IST
सार

Jaipur Accident: जयपुर के हरमाड़ा में ब्रेक फेल डंपर ने 300 मीटर तक कहर बरपाया, जिससे 13 लोगों की मौत और 15 घायल हुए। पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। डंपर चालक हिरासत में, जांच जारी है। पीएम मोदी ने मुआवजे की घोषणा की है।
 

विज्ञापन
Rajasthan Accident: Dumper wreaks havoc in Jaipur, 13 vehicles crushed, 10 killed, 15 injured
घटनास्थल पर डंपर में फंसी गाड़ियों को निकलवाते पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला

राजधानी जयपुर के हरमाड़ा इलाके में सोमवार दोपहर एक भयावह सड़क हादसे ने पूरे क्षेत्र को दहला दिया। लोहा मंडी रोड नंबर 14 पर तेज रफ्तार डंपर ने 300 मीटर तक बेकाबू होकर कई गाड़ियों को रौंद दिया, जिससे मौके पर 13 लोगों की मौत हो गई और 15 से अधिक घायल हो गए, जिनमें से आठ गंभीर हैं।



 

Trending Videos
Rajasthan Accident: Dumper wreaks havoc in Jaipur, 13 vehicles crushed, 10 killed, 15 injured
पांच गाड़ियों से टकराया ब्रेक फेल डंपर - फोटो : अमर उजाला

हादसे की भयावहता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि टक्कर के बाद गाड़ियां परस्पर टकराकर क्षतिग्रस्त हो गईं और सड़क पर चीख-पुकार मच गई।
 
हादसे को लेकर प्रधानमंत्री कार्यालय ने ट्वीट किया कि जयपुर, राजस्थान में हुई दुर्घटना में लोगों की मौत से दुःखी हूं। मेरी संवेदनाएं उन लोगों के साथ हैं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है। मैं प्रार्थना करता हूं कि घायल लोग शीघ्र स्वस्थ हों। प्रत्येक मृतक के निकटतम परिजन को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Rajasthan Accident: Dumper wreaks havoc in Jaipur, 13 vehicles crushed, 10 killed, 15 injured
सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई दुर्घटना - फोटो : अमर उजाला

पुलिस के अनुसार, हादसा दोपहर करीब 1 बजे हुआ, जब डंपर खाली अवस्था में हाईवे पर चढ़ने की कोशिश में था। तभी अचानक उसका ब्रेक फेल हो गया और वह बेकाबू होकर सड़क पर चल रहे वाहनों और राहगीरों को कुचलता चला गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि डंपर लगभग 300 मीटर तक लोगों और गाड़ियों को रौंदता हुआ आगे बढ़ा, जब तक कि वह एक बड़े डिवाइडर से टकराकर रुका नहीं।
 
 

Rajasthan Accident: Dumper wreaks havoc in Jaipur, 13 vehicles crushed, 10 killed, 15 injured
घटनास्थल पर बिखरी पड़े शव - फोटो : अमर उजाला

घटनास्थल पर मचा हाहाकार, स्थानीय लोगों ने बचाव में दिखाई तत्परता
टक्कर के बाद घटनास्थल पर चारों ओर अफरा-तफरी और दहशत का माहौल फैल गया। घायल लोग सड़क पर तड़प रहे थे और वाहन बुरी तरह मलबे में तब्दील हो गए थे। स्थानीय लोगों ने तत्काल एंबुलेंस और पुलिस को सूचना दी। इसके बाद घायलों को पास के कांवटिया अस्पताल भेजा गया, जहां से तीन गंभीर घायलों को एसएमएस अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया। मृतकों के शवों को कांवटिया हॉस्पिटल की मॉर्चरी में रखवाया गया है।


 

विज्ञापन
Rajasthan Accident: Dumper wreaks havoc in Jaipur, 13 vehicles crushed, 10 killed, 15 injured
घटनास्थल पर शवों को देख मची चीख-पुकार - फोटो : अमर उजाला

हरमाड़ा पुलिस ने संभाला मोर्चा, ट्रैफिक डायवर्ट कर कराया राहत कार्य
हादसे की सूचना मिलते ही हरमाड़ा थाना पुलिस, फायर ब्रिगेड और रेस्क्यू टीमें मौके पर पहुंचीं। पुलिस ने सड़क के दोनों ओर से यातायात को डायवर्ट कर दिया और डंपर को हटाने की कार्रवाई शुरू की। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कई वाहनों के अंदर लोग फंसे हुए थे, जिन्हें कटिंग मशीनों की मदद से बाहर निकाला गया।

यह भी पढ़ें- Bikaner News: कोच अटेंडेंट ने चलती ट्रेन में सैन्य जवान को चाकू मारा, मौके पर हुई मौत के बाद मचा हड़कंप
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed