राजस्थान की राजधानी जयपुर के पास स्थित सांभर झील देश की सबसे बड़ी खारे पानी की झील है। इन दिनों यह झील प्रवासी पक्षियों की खूबसूरती से गुलजार है। सर्दियों के मौसम में हजारों किलोमीटर की यात्रा कर यहां आने वाले ग्रेटर फ्लेमिंगो और लेसर फ्लेमिंगो के झुंडों ने झील को गुलाबी रंग से सजा दिया है। इस मनोहारी दृश्य को देखने के लिए देश-विदेश से सैलानी उमड़ रहे हैं।
Rajasthan News: गुलाबी परिंदों का बसेरा, देश की सबसे बड़ी खारे पानी की सांभर झील की तस्वीरें मोह लेंगी मन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Sat, 04 Jan 2025 03:51 PM IST
सार
सांभर झील में प्रवासी पक्षियों का आगमन न केवल पर्यावरण के दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण है, बल्कि इसने स्थानीय पर्यटन और अर्थव्यवस्था को भी बढ़ावा दिया है। झील की जैव विविधता और गुलाबी फ्लेमिंगो का जलवा पर्यटकों को मंत्रमुग्ध कर रहा है।
विज्ञापन