Rajasthan News: सीएम ने छोटा किया काफिला, मुख्य सचिव समेत सभी अधिकारियों को वाहन कम करने के निर्देश
राजस्थान के मुख्यमंत्री ने अपने काफिले में वाहनों की संख्या कम करने के निर्देश दिए हैं। मुख्य सचिव सहित सभी अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को भी अनावश्यक वाहन प्रयोग से बचने और ईंधन बचत के लिए छोटे काफिलों का उपयोग करने को कहा गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान के मुख्यमंत्री ने सरकारी खर्च और ईंधन की बचत को लेकर बड़ा फैसला लिया है। मुख्यमंत्री ने अपने काफिले में वाहनों की संख्या न्यूनतम रखने के निर्देश दिए हैं। साथ ही अनावश्यक वाहनों के उपयोग से बचने को कहा गया है।
मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिव सहित सभी अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को भी काफिलों में मितव्ययता बरतने के निर्देश जारी किए हैं। आदेश में कहा गया है कि सरकारी कार्यक्रमों और दौरों के दौरान काफिलों में कम से कम वाहनों का इस्तेमाल किया जाए।
सरकार ने पेट्रोल और डीजल की बचत पर विशेष जोर देते हुए अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से अनावश्यक वाहन प्रयोग नहीं करने की अपील की है। मुख्यमंत्री का मानना है कि सीमित संसाधनों के बेहतर उपयोग और फिजूलखर्ची रोकने के लिए यह कदम जरूरी है।
मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से जारी निर्देशों में कहा गया है कि प्रशासनिक स्तर पर भी ईंधन बचत और सादगी को प्राथमिकता दी जाए, ताकि सरकारी कार्यप्रणाली में मितव्ययता का संदेश जाए।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.