{"_id":"68ad4ee3fc1bc8a5eb01a45e","slug":"rajasthan-weather-heavy-rain-alert-flood-like-situation-schools-closed-in-8-districts-news-in-hindi-2025-08-26","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Rajasthan Flood: भारी बारिश से बाढ़ जैसे हालात, 8 जिलों में स्कूल बंद, उदयपुर में कार नाले में गिरी, 3 की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan Flood: भारी बारिश से बाढ़ जैसे हालात, 8 जिलों में स्कूल बंद, उदयपुर में कार नाले में गिरी, 3 की मौत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Tue, 26 Aug 2025 11:37 AM IST
सार
राजस्थान में भारी बारिश का दौर अभी जारी है। मौसम विभाग ने मंगलवार को भी प्रदेश के 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। प्रशासन को बचाव कार्यों में सेना को उतारना पड़ा है। वहीं उदयपुर में कार नाले में गिरने से तीन लोगों की मौत हो गई।
विज्ञापन
1 of 6
भारी बारिश से खेत के बीच बनी खाई
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
राजस्थान में लगातार हो रही भारी बारिश ने प्रदेशभर में जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। कई जिलों में सड़कों पर पानी भर गया है, तो कहीं गांव टापू बन गए हैं। अब तक बारिश से हुए हादसों में 90 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। हालात इतने गंभीर हैं कि कई जिलों में सेना और एसडीआरएफ की टीमें राहत और बचाव कार्यों में जुटी हैं।
2 of 6
नदी में तब्दील हुई सड़कें
- फोटो : अमर उजाला
3 जिलों में ऑरेंज, 8 में यलो अलर्ट
मौसम विभाग ने मंगलवार को प्रदेश के 3 जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट और 8 जिलों में यलो अलर्ट जारी किया है। विभाग का कहना है कि अगले तीन दिनों तक दक्षिण और पूर्वी राजस्थान में मूसलाधार बारिश की संभावना बनी रहेगी।
3 of 6
भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त
- फोटो : अमर उजाला
स्कूलों में छुट्टी, यूनिवर्सिटी परीक्षा स्थगित
भारी बारिश और जलभराव को देखते हुए 8 जिलों में स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है। वहीं कोटा में यूनिवर्सिटी परीक्षाएं स्थगित कर दी गई हैं। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि मौसम साफ होने तक बिना जरूरी काम के घर से बाहर न निकलें।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
टापू बन गए गांव
- फोटो : अमर उजाला
गांवों में घुसा पानी
सवाई माधोपुर जिले में बनास, चंबल, गलवा, मोरल, गम्भीरा और निगोह नदियां ऊफान पर हैं। कई छोटे-बड़े बांध ओवर फ्लो हो गए हैं, जिससे निचले इलाकों के गांवों में पानी भर गया। दर्जनों गांवों को खाली कराना पड़ा है। सीकर के नीमकाथाना में 54 मिमी, डूंगरपुर के देवल में 50 मिमी, माउंट आबू और झुंझुनू के बिसाऊ में 45-45 मिमी, चित्तौड़गढ़ के डूंगला में 48 मिमी और उदयपुर शहर में 42 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई।
विज्ञापन
5 of 6
उदयपुर में नाले में गिरी कार
- फोटो : अमर उजाला
उदयपुर में बड़ा हादसा
सोमवार रात उदयपुर जिले के खेरवाड़ा क्षेत्र में लकोड़ा गांव के पास एक कार अनियंत्रित होकर बरसाती नाले में गिर गई। कार में पांच लोग सवार थे। हादसे में तीन की मौत हो गई, जबकि दो लोगों ने समय रहते शीशा तोड़कर अपनी जान बचाई। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और रातभर चले रेस्क्यू ऑपरेशन में दो शव बरामद किए गए। एक युवक का शव सुबह तक पानी में लापता रहा।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।