विश्व विख्यात चार दिवसीय मरु महोत्सव का जैसलमेर के पवित्र गड़ीसर सरोवर से भव्य शोभायात्रा के साथ मरु महोत्सव का आगाज हुआ। इससे पूर्व नगर के अराध्य देव श्री लक्ष्मीनाथ जी के मंदिर में पूजा अर्चना कर शंखदनाद किया गया। महोत्सव में मरु संस्कृति की झलक को दृश्यावलोकन करती हुई भव्य शोभायात्रा निकाली गई।
Desert Festival 2024: स्वर्ण नगरी में मरु महोत्सव की शुरुआत, सात समंदर पार से आए सैलानी राजस्थानी रंग में रंगे
Jaisalmer Desert Festival 2024 Desert Festival begins in Golden City
Desert Festival 2024: स्वर्ण नगरी में मरु महोत्सव की शुरुआत, सात समंदर पार से आए सैलानी राजस्थानी रंग में रंगे
शोभायात्रा को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
गड़ीसर सरोवर से जिला कलेक्टर प्रताप सिंह एवं जिला पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी ने हरी झंडी दिखा कर लोक संस्कृति और परंपराओं को प्रतिदर्श भव्य शोभा यात्रा को रवाना किया। इस मौके पर अतिरिक्त जिला कलेक्टर परसाराम, मुख्य कार्यकारी अधीकारी भागीरथ विश्नोई, आयुक्त लजपाल सिंह सोढा, पुलिस अधीक्षक प्रियंका कुमावत, उपनिदेशक पर्यटन कृष्णकांत, समाजसेवी कंवराज सिंह चौहान, अरुण पुरोहित, सुमार खान, कैलाश व्यास, लक्ष्मीनारायण खत्री, गाजी खां, खेल अधिकारी राकेश विश्नोई सहित जनप्रतिनिधिगण नगरवासी, देशी-विदेशी सैलानी शामिल थे।
मरु लोक संस्कृति से ओत-प्रोत रही शोभायात्रा
मरु महोत्सव के अन्तर्गत गुरुवार को गड़ीसर सरोवर से पूनम सिंह स्टेडियम तक निकली मनोहारी शोभायात्रा ने जैसलमेर के बाशिन्दों से लेकर देशी-विदेशी पर्यटकों को मरु लोक संस्कृति से रूबरू कराया। मुख्य बाजार से होती हुई निकली शोभायात्रा का नगर वासियों ने अपने घरों की छतों पर बैठ कर पुष्प वर्षा कर हार्दिक स्वागत किया एवं महोत्सव को उत्सव के रूप में लिया। शोभायात्रा की झलक पाने मार्ग के दोनों तरफ तथा भवनों की छतों पर सैलाब उमड़ पड़ा।
सीमा सुरक्षा बल के सजे-धजे ऊंट व उन पर बैठे बांके जवान आकर्षण का केन्द्र रहे
बीएसएफ के सजे-धजे ऊंट व इन पर सवार बीएसएफ के जांबाज, केमल माउण्टेन बैंड वादकों का समूह, मंगलकलश लिए बालिकाएं, लोक कलाकारों का कारवां दुर्ग से निकल कर मुख्य मार्ग से होता हुआ शहीद पूनम सिंह स्टेडियम पहुंच कर शानदार समारोह में परिवर्तित हुआ। शोभायात्रा का सर्वाधिक आकर्षण का केन्द्र सीमा सुरक्षा बल के उपसमादेष्टा मनोहर सिंह शेखावत के नेतृत्व में शाही पोषाक में अपने हाथों में भाले लिए हुए बांके जवान, सजे-धजे ऊंटों पर सर्वाधिक आकर्षण का केन्द्र रहे एवं देशी-विदेशी सैलानियों ने इस दृश्य को अपने कैमरों में कैद किया।
शोभायात्रा में श्रृंगारित ऊंटों पर सवार रौबीले मरु श्री एवं इस प्रतियोगिता के प्रतिभागी, मिस ऊंटों एवं ऊंट गाड़ों पर सवार पारंपरिक वेशभूषा में सुसज्जित मिस मूमल एवं महेन्दा के प्रतियोगी और विभिन्न झांकियां आकर्षण का केन्द्र रहीं। लोक कलाकारों के कई जत्थों ने रास्ते भर लोक नृत्यों और लोक वाद्यों से लय-ताल की धूम मचाते हुए मरु संस्कृति और राजस्थानी परंपराओं का दिग्दर्शन कराया।
लोक कलाकारों ने मचाई लोक संस्कृति की धूम
शोभायात्रा में सबसे आगे बास्केटबॉल अकादमी के छात्र अपने हाथों में पर्यटन विभाग का लोगो सहित बैनर लिए हुए थे। वहीं, मस्कवादन कलाकारों ने मस्क के माध्यम से राजस्थानी लोक गीतों की मधुर स्वरियां पेश कर सभी को मोहित किया। यही नहीं इस पर कई महिला पर्यटकों ने उत्साह के साथ नृत्य भी किया। इसके साथ ही रंगी-बिरंगी पोशाकों में सजी-धजी बालिकाएं अपने सिर पर मंगल कलश धारण किए हुए शोभायात्रा की शोभा बढ़ा रही थीं। वहीं, आंगीगैर द्वारा शानदार नृत्य पेश किया गया। इसके साथ ही लोक कलाकरों द्वारा कच्छी घोड़ी नृत्य पेश कर पूरे माहौल को संगीत से सरोबार कर दिया। मूमल-महिन्द्रा की झांकी भी ऊंट गाडो पर अतिसुन्दर लग रही थी। जयपुर के फौजदार ने बेहेरूपिया के रूप में वेशधारण कर दर्शकों को मोहित किया।
शहर में हुआ भव्य स्वागत
शहर की हृदय स्थली गोपा चौक से होती हुई यह यात्रा मुख्य बाजार, जिंदानी चौक, सदर बाजार, गांधी चौक, होते हुए हनुमान चौराहा से निकल कर शहीद पूनम सिंह स्टेडियम पहुंची। शहर वासियों ने कतारें लगाकर शोभायात्रा का लुत्फ उठाया। वहीं, पुष्प वर्षा कर विभिन्न प्रतियोगिताओं के संभागियों का हार्दिक अभिनंदन एवं स्वागत के साथ ही हौसला अफजाई की। शोभायात्रा में देश के विभिन्न हिस्सों से आए लोक कलाकार अपने क्षेत्र की संस्कृति एवं नाच-गान प्रस्तुत करते हुए चलते रहे।
विदेशी मेहमानों की रही भागीदारी, महोत्सव को लेकर दिखाई उत्साह
मरु महोत्सव में इस बार विदेशी पर्यटकों की अच्छी भागीदारी रही। शोभायात्रा में विदेशी पर्यटक भी शामिल हुए एवं शोभायात्रा के सभी मनोहारी दृश्यों को अपनी चिरस्थायी याद के लिए कैमरो में कैद किया।
श्री लक्ष्मीनाथ जी के मन्दिर में की पूजा अर्चना
मरु महोत्सव की शुरुआत नगर के अराध्य देव श्री लक्ष्मीनाथ जी के मन्दिर में जिला कलेक्टर प्रताप सिंह एवं पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी ने विधि-विधान से पूजा अर्चना की एवं मरु महोत्सव के मंगल आयोजन व सुख-समृद्धि की मंगलकामना की। मंदिर के पुजारी अमित शर्मा ने अतिथियों से पूजा अर्चना करवाई एवं पवित्र झारी से जलआचमन दिया एवं प्रसाद दी।
इस मौके पर अतिरिक्त जिला कलेक्टर परसाराम, मुख्य कार्यकारी अधीकारी भागीरथ विश्नोई, आयुक्त लजपाल सिंह सोढा, पुलिस अधीक्षक प्रियंका कुमावत, उपनिदेशक पर्यटन कृष्णकांत, पर्यटन अधिकारी खेमेन्द्र सिंह जाम, समाजसेवी कंवराज सिंह चौहान, पूर्व मरूश्री विजय बल्लाणी, जितेन्द्र खत्री, जैसलमेर विकास समिति के सचिव चन्द्रप्रकाश व्यास सहित विदेशी एवं देशी सैलानी नगर वासी उपस्थित थे। यहां पर खाजूवाला तहसील के दीनदयाल भील ने मश्कवादन से राजस्थानी गीतों की स्वर लहरिया बिखेर कर सभी को मोहित किया। यही नहीं इनकी मश्कवादन की मधुर धुनों पर विदेशी महिला सैलानियों ने नृत्यकर महोत्सव का आन्नद लिया।

कमेंट
कमेंट X