अहमदाबाद में गुरुवार (12 जून) को हुए प्लेन क्रैश हादसे में राजस्थान के 14 लोगों की मौत हुई है। हादसे का शिकार परिवारों को बॉडी मिलनी शुरू हो गई है। इन्हीं में से खुशबू राजपुरोहित का शव भी रविवार को परिजनों को सौंपा गया। इसके बाद एंबुलेंस के जरिए शव को ससुराल जोधपुर के खाराबेरा (पुरोहितान) लाया गया, जहां अंतिम संस्कार किया गया।
Plane Crash: नम आंखों से दी गई खुशबू को विदाई, पति से मिलने लंदन जा रही थीं; विमान हादसे ने ले ली जान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Sun, 15 Jun 2025 09:12 PM IST
सार
Plane Crash: वीजा मिलने के बाद खुशबू पति के पास लंदन जाने की तैयारी में लगी हुई थीं। 12 जून को उनकी फ्लाइट अहमदाबाद से थी। लेकिन लंदन के लिए उड़ी एयर इंडिया की प्लेन हादसे का शिकार हो गई और इसमें खुशबू की जान चली गई।
विज्ञापन