सब्सक्राइब करें

भिवाड़ी फैक्टरी धमाके में अधिकतर मृतक बिहार निवासी: चार गंभीर घायल दिल्ली रेफर; मैनेजर हिरासत में, खुला यह राज

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटपूतली-बहरोड़ Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Mon, 16 Feb 2026 09:10 PM IST
सार

Bhiwadi Factory Blast Update: भिवाड़ी के खुशखेड़ा-करौली क्षेत्र की केमिकल फैक्टरी ब्लास्ट में अब तक आठ मजदूरों की मौत हो चुकी है। मरने वाले सभी लोग बिहार के मोतिहारी निवासी बताए गए हैं। चार गंभीर झुलसे श्रमिक दिल्ली रेफर हैं। अवैध पटाखा निर्माण की बात सामने आने पर मैनेजर को हिरासत में लिया गया है। देखें घटनाक्रम की दिल दहलाने वाली तस्वीरें...

विज्ञापन
deceased in Bhiwadi factory explosion from Bihar: 4 seriously injured referred to Delhi; manager in custody
भिवाड़ी फैक्टरी धमाका व अग्निकांड - फोटो : अमर उजाला

राजस्थान के औद्योगिक शहर भिवाड़ी के खुशखेड़ा–करौली औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक केमिकल फैक्टरी में सोमवार सुबह हुए भीषण धमाके और अग्निकांड ने पूरे क्षेत्र को दहला दिया। प्रशासन के अनुसार 8 मजदूरों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि 4 गंभीर रूप से झुलसे श्रमिकों को बेहतर उपचार के लिए दिल्ली रेफर किया गया है। हादसे के समय फैक्टरी में करीब 25 मजदूर कार्यरत थे। राहत एवं बचाव कार्य कई घंटों की मशक्कत के बाद पूरा किया गया और फैक्टरी को सील कर दिया गया है।


 
Trending Videos
deceased in Bhiwadi factory explosion from Bihar: 4 seriously injured referred to Delhi; manager in custody
भिवाड़ी फैक्टरी अग्निकांड - फोटो : अमर उजाला

सुबह 9:22 बजे धमाका, डेढ़ घंटे बाद आग पर काबू
सुबह करीब 9:22 बजे पुलिस नियंत्रण कक्ष को आग लगने की सूचना मिली। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार तेज धमाके के बाद आग ने विकराल रूप ले लिया। कई मजदूरों को बाहर निकलने का मौका तक नहीं मिला। खुशखेड़ा और रीको भिवाड़ी फायर स्टेशन की दमकल गाड़ियों ने करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। अत्यधिक तापमान और धुएं के कारण सर्च ऑपरेशन में कठिनाई आई।

विज्ञापन
विज्ञापन
deceased in Bhiwadi factory explosion from Bihar: 4 seriously injured referred to Delhi; manager in custody
फैक्टरी में धमाकों से दहला पूरा क्षेत्र - फोटो : अमर उजाला

छह मृतकों की पहचान, अन्य की DNA से होगी शिनाख्त
विस्फोट की तीव्रता इतनी अधिक थी कि कई शव बुरी तरह झुलस गए। कुछ स्थानों पर केवल कंकाल अवशेष और शरीर के अंग मिले। प्रशासन ने अवशेषों को एकत्र कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। कुछ मृतकों की पहचान डीएनए परीक्षण के माध्यम से कराई जाएगी।
 

deceased in Bhiwadi factory explosion from Bihar: 4 seriously injured referred to Delhi; manager in custody
भिवाड़ी अग्निकांड के बाद पुलिस-प्रशासन अलर्ट पर - फोटो : अमर उजाला

प्रशासन के अनुसार, मृतकों में से छह की पहचान बिहार के मोतिहारी निवासी श्रमिकों के रूप में हुई है, जिनमें सुजांत पुत्र शिव पासवान, मिंटू पुत्र सिकंदर पासवान, अजीत पुत्र सुरेंद्र, रवि पुत्र राजदेव, श्याम पुत्र जयदेव और अमरेश पुत्र कृष्ण लाल आदि शामिल हैं। अन्य मृतकों की पहचान दस्तावेजों और परिजनों के माध्यम से कराई जा रही है। घायलों को पहले स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से दो की हालत गंभीर होने पर उन्हें एम्स दिल्ली भेजा गया।
 

विज्ञापन
deceased in Bhiwadi factory explosion from Bihar: 4 seriously injured referred to Delhi; manager in custody
बिहार के सीएम नीतीश कुमार (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

वहीं, हादसे के बाद बिहार के मुख्यमंत्री ने अभी तक पांच मजदूरों की मौत की पुष्टि करते हुए सभी के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है। साथ ही मृतक के आश्रितों को दो-दो लाख रुपय देने की घोषणा की है।

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed