सब्सक्राइब करें

Crime: दो गांवों के कुओं में युवकों के शव मिलने का खुलासा, OLX एप से रची गई थी साजिश; UP से क्यों बुलाया था?

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटपूतली-बहरोड़ Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Fri, 26 Sep 2025 09:16 PM IST
सार

Rajasthan Crime: पुलिस जांच में पता चला कि आरोपियों ने अशोक और विकास को जयपुर से बुलाने के बाद गाड़ी में बैठाकर नारनौल की ओर घुमाया। वहां जखराना के पास गला दबाकर उनकी हत्या कर दी गई। इसके बाद शवों को करीब 50 किलोमीटर दूर शाहजहांपुर थाना क्षेत्र के कुओं में फेंक दिया। इससे पहले आरोपियों ने एक अपराध और किया था। पढ़ें पूरी खबर...।

विज्ञापन
Kotputli-Behror News Shahjahanpur Double Murder Revealed Conspiracy Tricked Through OLX App 6 Accused Arrested
पुलिस ने मामले का खुलासा कर छह आरोपियों को पकड़ा - फोटो : अमर उजाला

कोटपूतली-बहरोड़ के शाहजहांपुर थाना क्षेत्र में हुए डबल मर्डर मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह हत्याकांड साइबर ठगी से जुड़ा निकला, जिसमें OLX एप के जरिए फर्जी जनरेटर डील दिखाकर साजिश रची गई थी। आरोपियों ने उत्तर प्रदेश के बलिया निवासी अशोक सिंह और उनके मिस्त्री विकास कुमार की हत्या कर शव अलग-अलग गांवों के कुओं में फेंक दिए।


 
OLX पर जनरेटर की डील बनी मौत का जाल
पुलिस के अनुसार, अशोक सिंह बलिया में बजाज टू-व्हीलर एजेंसी चलाते थे। उन्हें जनरेटर की जरूरत थी। इंटरनेट पर OLX एप के जरिए सस्ते दाम पर जनरेटर मिलने की जानकारी पाकर वे बिना परिवार को बताए जयपुर चले आए। उन्होंने अपने प्रतिष्ठान पर कार्यरत मिस्त्री विकास कुमार को भी बुला लिया। अशोक के भाई, आईआरएस अफसर निर्भय नारायण सिंह ने 19 सितंबर को उनके लापता होने की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी।
 

Trending Videos
Kotputli-Behror News Shahjahanpur Double Murder Revealed Conspiracy Tricked Through OLX App 6 Accused Arrested
दो अलग-अलग गांवों से कुओं से मिले दो युवकों के शव - फोटो : अमर उजाला

शव दो गावों के कुओं से हुए थे बरामद
परिवार से संपर्क न होने पर पुलिस ने मोबाइल लोकेशन ट्रेस की, जो पहले कोटपूतली और बहरोड़ में मिली। बाद में शाहजहांपुर क्षेत्र में स्थिर हो गई। इस बीच सांसेडी और जौनायचाखुर्द गांव के कुओं से दुर्गंध आने की सूचना मिली। पुलिस ने मौके पर क्रेन की मदद से शव निकाले। सांसेडी से अशोक सिंह और जौनायचाखुर्द से विकास कुमार का शव बरामद हुआ। मेडिकल बोर्ड से दोनों का पोस्टमार्टम कराया गया।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Kotputli-Behror News Shahjahanpur Double Murder Revealed Conspiracy Tricked Through OLX App 6 Accused Arrested
कुओं से शव मिलने से फैली इलाके में सनसनी - फोटो : अमर उजाला

हत्या के बाद एटीएम से निकाले छह लाख
जांच में सामने आया कि आरोपियों ने अशोक और विकास को जयपुर से बुलाने के बाद गाड़ी में बैठाकर नारनौल की ओर घुमाया। वहां जखराना के पास गला दबाकर उनकी हत्या कर दी गई। इसके बाद शवों को करीब 50 किलोमीटर दूर शाहजहांपुर थाना क्षेत्र के कुओं में फेंक दिया। आरोपियों ने मृतकों से मोबाइल पासवर्ड लेकर गुरुग्राम के एटीएम से लगभग छह लाख रुपये भी निकाल लिए।

यह भी पढ़ें- Rajasthan Crime:दो गांवों के कुओं से मिले युवकों के शव क्रेन से निकाले, आपस में है संबंध; Up से आए थे जयपुर
 

Kotputli-Behror News Shahjahanpur Double Murder Revealed Conspiracy Tricked Through OLX App 6 Accused Arrested
कुओं से क्रेन से निकाले गए युवकों के शव - फोटो : अमर उजाला

छह आरोपी गिरफ्तार, संगठित अपराध का खुलासा
एसपी देवेंद्र बिश्नोई ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में अजित, राकेश, मंजीत, नरवीर, इंद्रजीत और नितिन शामिल हैं। इनमें से कई आरोपी बहरोड़ और आसपास के क्षेत्र के हैं और कुछ का आपराधिक रिकॉर्ड भी है। साइबर टीम और शाहजहांपुर थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई कर इनको पकड़ा।
 

विज्ञापन
Kotputli-Behror News Shahjahanpur Double Murder Revealed Conspiracy Tricked Through OLX App 6 Accused Arrested
घटनास्थल पर पहुंचकर जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला

अपराधियों पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
एसपी बिश्नोई ने कहा कि यह मामला हत्या, साइबर फ्रॉड और संगठित अपराध से जुड़ा है। ऐसे अपराधियों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस अब आरोपियों के नेटवर्क और अन्य संभावित वारदातों की भी गहन जांच कर रही है।



यह भी पढ़ें- Rajasthan News: पाकिस्तानी जासूस 'खान' ने उगले तीन हैंडलरों के नाम, सीमा से सटी इन जगहों पर रखता था नजर

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed