सब्सक्राइब करें

Rajasthan Crime: दो गांवों के कुओं से मिले युवकों के शव क्रेन से निकाले, आपस में है संबंध; UP से आए थे जयपुर

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटपूतली-बहरोड़ Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Wed, 24 Sep 2025 05:45 PM IST
सार

Rajasthan Crime: यूपी से जयपुर आए दो युवकों के शव कोटपूतली-बहरोड़ जिले के दो गांवों के कुओं से मिले, जिन्हें क्रेन से बाहर निकाला। पुलिस जांच में पता चला कि मृत दोनों युवक आपस में परिचित हैं। पुलिस ने आगे काफी-कुछ बताया... पढ़ें पूरी खबर।

विज्ञापन
Rajasthan Crime: 2 Bodies Found in 2 Wells, Murder and Online Fraud Suspected; Sensation in Kotputli-Behror
दो अलग-अलग गांवों से कुओं से मिले दो युवकों के शव - फोटो : अमर उजाला

कोटपूतली-बहरोड़ जिले के शाहजहांपुर क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया जब दो अलग-अलग गांवों के कुओं से दो युवकों के शव बरामद हुए। मृतकों की पहचान उत्तर प्रदेश के बलिया जिले निवासी अशोक सिंह पुत्र दशरथ सिंह और उनके प्रतिष्ठान पर काम करने वाले मिस्त्री विकास कुमार पुत्र गोविंद सिंह के रूप में की गई। दोनों शवों की बरामदगी के बाद हत्या और ऑनलाइन ठगी की आशंका गहराती जा रही है।


 

Trending Videos
Rajasthan Crime: 2 Bodies Found in 2 Wells, Murder and Online Fraud Suspected; Sensation in Kotputli-Behror
कुओं से शव मिलने से फैली इलाके में सनसनी - फोटो : अमर उजाला

गुमशुदगी से शुरू हुई तलाश
थाना प्रभारी के मुताबिक, बलिया निवासी आईआरएस अफसर निर्भय नारायण सिंह ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उनका भाई अशोक सिंह 19 सितंबर से लापता है। अशोक सिंह बलिया में बजाज दोपहिया वाहन एजेंसी चलाते थे और हाल ही में जनरेटर खरीदने के लिए ऑनलाइन खोजबीन कर रहे थे। इसी दौरान उन्हें जयपुर में सस्ते दाम पर जनरेटर मिलने की जानकारी मिली। इसके बाद वे बिना किसी को बताए जयपुर निकल गए और अपने प्रतिष्ठान के मिस्त्री विकास कुमार को भी वहां बुला लिया।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Rajasthan Crime: 2 Bodies Found in 2 Wells, Murder and Online Fraud Suspected; Sensation in Kotputli-Behror
पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी - फोटो : अमर उजाला

मोबाइल लोकेशन से मिला सुराग
परिजनों द्वारा बार-बार संपर्क की कोशिश नाकाम रहने के बाद पुलिस ने मोबाइल लोकेशन खंगाली। लोकेशन पहले कोटपूतली और बहरोड़ में मिली और आखिरकार शाहजहांपुर क्षेत्र में स्थिर हो गई। इसी बीच शाहजहांपुर पुलिस को जौनायचाखुर्द और सांसेडी गांव में कुओं से दुर्गंध आने की सूचना मिली। क्रेन और विशेषज्ञ टीम की मदद से शवों को बाहर निकाला गया। सांसेडी गांव से बरामद शव अशोक सिंह का था, जबकि जौनायचाखुर्द गांव से मिला शव विकास कुमार का निकला। दोनों को शाहजहांपुर सीएचसी मोर्चरी में रखकर मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम कराया गया।



यह भी पढ़ें- बच्चे मन के सच्चे: शिक्षा मंत्री के सामने विद्यार्थियों ने खोली MDM की पोल, अध्यापक करते रहे चुप रहने के इशारे
 

Rajasthan Crime: 2 Bodies Found in 2 Wells, Murder and Online Fraud Suspected; Sensation in Kotputli-Behror
कुओं से क्रेन से निकाले गए युवकों के शव - फोटो : अमर उजाला

हत्या और साइबर कनेक्शन की जांच
पुलिस की प्रारंभिक जांच में आशंका जताई गई है कि दोनों की हत्या कर शवों को अलग-अलग कुओं में फेंका गया। पुलिस साइबर एंगल को भी खंगाल रही है। यह जांच की जा रही है कि मृतक किसके संपर्क में आए और उन्हें इस क्षेत्र में किसने बुलाया। शुरुआती जांच में मामला ऑनलाइन ठगी से जुड़ा नजर आ रहा है।
 

विज्ञापन
Rajasthan Crime: 2 Bodies Found in 2 Wells, Murder and Online Fraud Suspected; Sensation in Kotputli-Behror
घटनास्थल पर पहुंचकर जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला

पुलिस ने किया जल्द खुलासा करने का दावा
थाना प्रभारी ने कहा कि मामले की गहन जांच की जा रही है और आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है। उनका दावा है कि जल्द ही इस पूरे प्रकरण का पर्दाफाश किया जाएगा। इस वारदात के बाद शाहजहांपुर समेत पूरे इलाके में दहशत और चर्चाओं का माहौल है।

यह भी पढ़ें- Rajasthan News: डंपर ने बाइक सवारों को कुचला, एक परिवार के चार लोगों की मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने जाम की सड़क

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed