सब्सक्राइब करें

National Herald Case: उदयपुर में पहुंचे 150 कार्यकर्ता, लंच के बाद बचे सिर्फ 40, अजमेर-जयपुर में प्रदर्शन 

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: रवींद्र भजनी Updated Wed, 15 Jun 2022 08:18 PM IST
सार

राहुल गांधी से प्रवर्तन निदेशालय की पूछताछ के खिलाफ राजस्थान में कांग्रेस ने प्रदर्शन किए। उदयपुर में कार्यशाला में 150 कार्यकर्ता पहुंचे। लंच के बाद प्रदर्शन में बचे सिर्फ चालीस। 
 

विज्ञापन
National Herald Case: 150 workers reached Udaipur, only 40 left after lunch, protest in Ajmer-Jaipur
उदयपुर में मोदी सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते कांग्रेस कार्यकर्ता। - फोटो : सोशल मीडिया
कांग्रेस नेता राहुल गांधी से प्रवर्तन निदेशालय की पूछताछ के विरोध में कांग्रेस पूरे देश में प्रदर्शन कर रही है। ऐसे ही प्रदर्शन बुधवार को राजस्थान में भी हुए। उदयपुर में तो कार्यशाला का आयोजन हुआ था, जिसमें 150 कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। यह बात अलग है कि लंच के बाद सिर्फ 40 कार्यकर्ता ही प्रदर्शन के लिए बचे थे। 


उदयपुर शहर कांग्रेस ने कार्यशाला का आयोजन किया था, जिसमें पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इसके बाद लंच का आयोजन था। तब तक भी कार्यकर्ता दिख रहे थे। इसके बाद कलेक्ट्रोरेट पर प्रदर्शन था, जिसमें 40 लोग ही पहुंचे। लगातार तीन दिन तक ऐसा ही हुआ। कई कार्यकर्ताओं को तो धरने की भी कोई जानकारी ही नहीं थी। 
Trending Videos
National Herald Case: 150 workers reached Udaipur, only 40 left after lunch, protest in Ajmer-Jaipur
अजमेर में राहुल गांधी के समर्थन में प्रदर्शन करते कांग्रेस कार्यकर्ता। - फोटो : सोशल मीडिया
अजमेर में जलाया नरेंद्र मोदी का पुतला 
अजमेर में सोनिया और राहुल को भेजे गए ईडी के समन और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, सचिन पायलट एवं पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा को पुलिस हिरासत में लेने का विरोध हुआ। अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के निवर्तमान अध्यक्ष विजय जैन के नेतृत्व में कार्यकर्ताओ ने डाक बंगले से पैदल मार्च किया। कलेक्टोरेट पर नरेंद्र मोदी सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। मोदी का पुतला भी फूंका। कलेक्टर को राष्ट्रपति के  नाम ज्ञापन सौंपा।  जैन ने आरोप लगाया कि देश में अघोषित आपातकाल की स्थिति बन चुकी हैी  नेशनल हेराल्ड मामले में 2015 में क्लीन चिट दी गई थी। इसके बाद भी इस मामले को दोबारा खोला गया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
National Herald Case: 150 workers reached Udaipur, only 40 left after lunch, protest in Ajmer-Jaipur
जयपुर में मोदी का पुतला दहन करते कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला
जयपुर में भी कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन
जयपुर में कांग्रेस महामंत्री एवं प्रवक्ता मनोज मुदगल के नेतृत्व में मोदी का पुतला दहन किया गया। मुदगल ने आरोप लगाया कि महंगाई, बेरोजगारी एवं कश्मीर से कश्मीरी पंडितों के पलायन जैसे बड़े मुद्दों से देश की जनता का ध्यान भटकाने के लिए मोदी सरकार विपक्षी नेताओं पर बेवजह मुकदमे दर्ज कर रही है। इमरजेंसी जैसे हालात पैदा कर दिए हैं। कांग्रेस का प्रत्येक कार्यकर्ता सड़क पर संघर्ष करेगा। मोदी सरकार के जुल्म और तानाशाही का जवाब देगा।  जयपुर में समाज कल्याण बोर्ड की चेयरमेन डॉ. अर्चना शर्मा ने प्रेस वार्ता को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए विपक्ष के नेताओं को परेशान कर रही है। संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग किया जा रहा है।     

आज राजभवन का घेराव करेगी कांग्रेस
प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय सचिव ललित तूनवाल ने बताया कि केन्द्र सरकार की दमनकारी नीतियों के विरूद्ध राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष  गोविन्द सिंह डोटासरा के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता 16 जून को राजभवन का घेराव करेगी। 17 जून को सभी जिला मुख्यालयों पर विरोध प्रदर्शन कर पुतला दहन किया जाएगा।  
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed