सब्सक्राइब करें

Rajasthan: बारिश से राहत तो तूफान ने मचाई तबाही, बूंदी में बिछी बर्फ की चादर, तस्वीरों में देखें मौसम का हाल

न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: रोमा रागिनी Updated Tue, 24 May 2022 01:32 PM IST
विज्ञापन
rain and windstorm in Rajasthan hailstorm in bundi see pictures of rain
बूंदी में ओलावृष्टि - फोटो : Amar Ujala Digital

राजस्थान में सोमवार की बारिश से पारा तो लुढ़का लेकिन तुफान ने खूब तबाही मचाई। जयपुर, कोटा सहित कई जिलों में बिजली के पोल और पेड़ गिर गए। कोटा में कच्चा मकान गिरने से एक युवक की मौत हो गई। वहीं एक युवक पेड़ के नीचे दब गया। 

Trending Videos
rain and windstorm in Rajasthan hailstorm in bundi see pictures of rain
प्रदेश के कई जिलों में बारिश के साथ गिरे ओले - फोटो : Amar Ujala Digital

प्रदेश में सोमवार को मौसम ने करवट ली तो लोगों को सर्दी का अहसास होने लगा। जयपुर में रात नौ बजे के बाद तेज तूफानी हवाएं चली। जिससे कई इलाकों में बिजली के पोल गिर गये और लाइट घंटों गुल रही। जयपुर में जमकर बादल बरसने से पारा लुढ़क गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
rain and windstorm in Rajasthan hailstorm in bundi see pictures of rain
कोटा में कई जगह पेड़ गिर गए - फोटो : Social Media

कोटा में दो की मौत

कोटा में भी बारिश और आंधी ने तबाही मचाई। रेलवे कॉलोनी इलाके में रंग पूर्व प्रताप कॉलोनी में तेज आंधी के चलते मकान की दीवारें गिर गईं। हादसे में गोलू नाम युवक की मौत हो गई। वहीं नयापुरा थाना इलाके में पेड़ के नीचे दबने से एक युवक ने दम तोड़ दिया। बोरखेड़ा इलाके में भी एक मकान की दीवार गिर गई। जिससे चार लोग घायल हो गए। कई इलाकों में 6 से 7 घंटे तक बिजली गुल रही।

rain and windstorm in Rajasthan hailstorm in bundi see pictures of rain
राजस्थान में बारिश से ठंडक का हुआ अहसास - फोटो : Social Media
बूंदी में बिछी बर्फ की चादर

कोटा संभाग के बूंदी जिले में भी तूफान के कारण कई कच्चे मकानों के टीन टप्पर उड़ गये। यहां भी बिजली के पोल और पेड़ गिर गए। जिले के सथूर गांव और आसपास के इलाके में ओलावृष्टि हुई। जिससे बर्फ की चादर बिछ गई। वहीं तेज हवा और बूंदाबांदी से फिजाओं में ठंडक घुल गई। झालावाड़ और बीकानेर में भी तेज अंधड़ के बाद हुई बारिश से मौसम खुशनुमा हो गया।

विज्ञापन
rain and windstorm in Rajasthan hailstorm in bundi see pictures of rain
कई जिलों में मंगलवार को भी ओलावृ्ष्टि का अलर्ट - फोटो : Social Media
सीकर में बारिश से मौसम सुहावना

सीकर जिले में जमकर बारिश हुई। जिससे मौसम सुहावना हो गया। हालांकि, आंधी से यहां भी पेड़ गिर गए। वहीं श्रीगंगानगर के रावला में एक फैक्ट्री दीवार गिरने से उसके नीचे दबने से तीन दर्जन भेड़ों की मौत हो गई। वहीं मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को भी आंधी और बारिश की संभावना जताई गई है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed