राजसमंद शहर के माहेश्वरी मोहल्ले में सखीया ग्रुप की ओर से फागोत्सव का आयोजन किया गया, जिसमें देर रात तक भक्ति और उल्लास का माहौल बना रहा। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ हुई। इसके बाद गणेश वंदना प्रस्तुत की गई, जिससे आयोजन को पारंपरिक और आध्यात्मिक स्वर मिला।
Holi 2026: राजसमंद में फागोत्सव की धूम, भक्ति और उल्लास से खेली गई फूलों की होली संग; देखें तस्वीरें
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजसमंद
Published by: राजसमंद ब्यूरो
Updated Sat, 28 Feb 2026 04:09 PM IST
सार
Rajsamand News: राजसमंद के माहेश्वरी मोहल्ले में सखीया ग्रुप द्वारा फागोत्सव आयोजित हुआ। राधा-कृष्ण झांकी, पारंपरिक फाग गीतों पर नृत्य और फूलों की होली से वातावरण भक्तिमय बना। अंत में आरती और प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ।
विज्ञापन