{"_id":"69e5def7c21fe67fdb0c96cc","slug":"rajasthan-crime-brother-kills-sister-farm-share-dispute-axe-attack-2026-04-20","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan Crime: फसल का हिस्सा लेने के लिए सगी बहन को बुलाया, फिर कुल्हाड़ी से काटा सिर, मौके पर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan Crime: फसल का हिस्सा लेने के लिए सगी बहन को बुलाया, फिर कुल्हाड़ी से काटा सिर, मौके पर मौत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्री गंगानगर
Published by: श्री गंगानगर ब्यूरो
Updated Mon, 20 Apr 2026 01:57 PM IST
विज्ञापन
सार
Rajasthan Crime: श्रीगंगानगर के रावला क्षेत्र में फसल हिस्सेदारी और जमीन विवाद को लेकर भाई ने अपनी सगी बहन मंजू की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी। घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।
श्री गंगानगर में ह
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
श्रीगंगानगर जिले के रावला थाना क्षेत्र के रावला गांव से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई, जहां कृषि भूमि और फसल के हिस्से को लेकर हुए विवाद में छोटे भाई ने अपनी सगी बड़ी बहन की कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या कर दी।मृतका की पहचान मंजू के रूप में हुई है, जबकि आरोपी उसका छोटा भाई सुरेन्द्र (25) है, जो बीएसटीसी का छात्र बताया जा रहा है। घटना के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई और माहौल तनावपूर्ण हो गया।
Trending Videos
जानकारी के अनुसार, सुरेन्द्र ने अपनी बहन मंजू को फसल के हिस्से को लेकर घर बुलाया था। मंजू अपने साथी रामावतार के साथ गांव पहुंची थी। इसी दौरान घर के अंदर दोनों भाई-बहन के बीच जमीन और फसल को लेकर कहासुनी शुरू हो गई, जो धीरे-धीरे झगड़े में बदल गई।
भाई ने गुस्से में मारी कुल्हाड़ी
गुस्से में आकर सुरेन्द्र ने घर में रखी कुल्हाड़ी से अपनी बहन के सिर पर जोरदार वार कर दिया। गंभीर चोट लगने से मंजू मौके पर ही गिर गई और उसकी मौत हो गई। घटना के दौरान घर के बाहर मौजूद रामावतार ने चीख सुनकर अंदर जाकर देखा तो मंजू खून से लथपथ पड़ी थी और आरोपी कुल्हाड़ी के साथ वहीं मौजूद था। उसने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही रावला थाना पुलिस, डीएसपी प्रशांत कौशिक और एसआई गिरधारी सिंह मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है और शव को सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जांच में मामला पारिवारिक जमीन विवाद से जुड़ा पाया गया है। आरोपी से पूछताछ जारी है और पूरे मामले की गहन जांच की जा रही है।
निजी कंपनी में काम करती थी बहन
बताया जा रहा है कि मृतका पिछले दो वर्षों से परिवार की सहमति के बिना लिव-इन रिलेशन में रह रही थी और हाल ही में वह एक निजी कंपनी में काम कर रही थी। घटना के बाद पूरे इलाके में मातम पसरा हुआ है और पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

कमेंट
कमेंट X