सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Sri Ganganagar News ›   Lawrence Gang Associate Injured in Police Encounter Hospitalised After Opening Fire

Rajasthan News: पुलिस मुठभेड़ में लॉरेंस गैंग का गुर्गा घायल, फायरिंग के बाद अस्पताल में भर्ती

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्री गंगानगर Published by: श्री गंगानगर ब्यूरो Updated Thu, 16 Apr 2026 06:29 PM IST
विज्ञापन
सार

श्री गंगानगर में तड़के पुलिस और लॉरेंस गैंग के गुर्गे के बीच मुठभेड़ हो गई। जवाबी फायरिंग में आरोपी संजय उर्फ संजू बिश्नोई के पैर में गोली लगी और वह घायल हो गया। उसे कड़ी सुरक्षा के बीच जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

Lawrence Gang Associate Injured in Police Encounter Hospitalised After Opening Fire
लॉरेंस गैंग का सहयोगी कड़ी सुरक्षा के बीच अस्पताल में भर्ती - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार

श्री गंगानगर शहर में गुरुवार तड़के करीब 3 बजे सदर थाना पुलिस और कुख्यात गैंग से जुड़े एक बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सक्रिय सदस्य संजय उर्फ चद्दर उर्फ संजू घायल हो गया। उसे तुरंत जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों की टीम उसका इलाज कर रही है।
Trending Videos


बदमाश की जांघ में लगी गोली
पुलिस के अनुसार, देर रात बाईपास क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिलने पर थानाधिकारी सुभाष ढील के नेतृत्व में सूरतगढ़ बाइपास स्थित पठानवाला पुल तिराहे पर नाकाबंदी की गई थी। इसी दौरान एक युवक मोटरसाइकिल से शहर की ओर आता दिखाई दिया। पुलिस को देखकर उसने वापस भागने की कोशिश की। जब पुलिस ने उसे रोकने का प्रयास किया, तो बदमाश ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाब में पुलिस ने भी आत्मरक्षा में गोली चलाई, जो आरोपी के दाएं पैर की जांघ में लगी और वह मौके पर गिर गया। घायल होने के बाद पुलिस उसे तुरंत जिला अस्पताल लेकर पहुंची, जहां आपातकालीन वार्ड में इलाज शुरू किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अलग-अलग थानों में 10 आपराधिक मामले दर्ज
घायल आरोपी की पहचान 27 वर्षीय संजय उर्फ चद्दर उर्फ संजू बिश्नोई निवासी रोहिड़ावाली, श्रीगंगानगर के रूप में हुई है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि वह कुख्यात लॉरेंस गैंग के लिए सक्रिय रूप से काम करता था और कई आपराधिक मामलों में वांछित था। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, आरोपी के खिलाफ जिले के विभिन्न थानों में करीब 10 आपराधिक मामले दर्ज हैं। दो साल पहले उसने शहर के एक व्यापारी के घर पर फायरिंग कर फिरौती मांगने की घटना को अंजाम दिया था। इसके अलावा एक निजी अस्पताल के बाहर फायरिंग करने के मामले में भी उसका नाम सामने आया था।

ये भी पढ़ें- अजमेर में जमकर बरसे अजय राय, बोले- चुनाव आयोग और भाजपा एक-दूसरे के पूरक; यूपी में पंचायत चुनाव टालने की कोशिश

भारी पुलिस बल तैनात
मुठभेड़ की सूचना मिलते ही जिला अस्पताल में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई। अस्पताल परिसर के चारों ओर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक हरी शंकर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रघुवीर शर्मा और डीएसपी विष्णु खत्री सहित अन्य अधिकारी अस्पताल पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी ली। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, घायल बदमाश के नेटवर्क और उसके अन्य साथियों की तलाश शुरू कर दी गई है। मामले की विस्तृत जांच जारी है और जल्द ही अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी की संभावना जताई जा रही है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed