सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Sri Ganganagar News: Mother in Tears After Manav Suthar’s Team India Selection, Celebrations Across City

Sri Ganganagar News: मानव सुथार के चयन पर छलके मां के आंसू, शहर में जश्न का माहौल, विधायक ने भी दी बधाई

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्री गंगानगर Published by: श्री गंगानगर ब्यूरो Updated Wed, 20 May 2026 06:22 PM IST
विज्ञापन
सार

श्री गंगानगर के युवा स्पिनर मानव सुथार का टीम इंडिया में चयन होने के बाद पूरे शहर में जश्न का माहौल है। बेटे के सिलेक्शन की खबर मिलते ही मां की आंखों से खुशी के आंसू छलक पड़े। मां बोलीं- भगवान से बस इसी पल की दुआ मांग रही थी।

Sri Ganganagar News: Mother in Tears After Manav Suthar’s Team India Selection, Celebrations Across City
मानव के टीम इंडिया में चयन पर उनके घर पर जश्न का माहौल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट और वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम में श्रीगंगानगर के युवा स्पिनर मानव सुथार का चयन होने पर पूरे जिले में जश्न का माहौल है। 23 वर्षीय मानव अब टीम इंडिया की जर्सी में नजर आएंगे। उनके चयन की खबर मिलते ही घर पर बधाइयों का तांता लग गया, ढोल बजे, पटाखे फूटे और लोगों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जताई।




मानव के चयन की खबर सुनते ही उनकी मां सुशीला सुथार भावुक हो गईं। आंखों में आंसू लिए उन्होंने कहा कि वे सुबह से पूजाघर में बैठकर भगवान से बेटे के चयन की प्रार्थना कर रही थीं। शाम करीब 5 बजे मानव का मैसेज आया कि उसका टीम इंडिया में चयन हो गया है, इसके बाद घर में खुशी का माहौल बन गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं विधायक जयदीप बिहाणी ने मानव को फोन कर बधाई दी और कहा कि उन्होंने श्रीगंगानगर का नाम रोशन किया है। विधायक ने यह भी कहा कि जब मानव शहर लौटेंगे तो उनके सम्मान में शानदार डिनर आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Jaipur News: युवा ऑल राउंडर मानव सुथार का टीम इंडिया में चयन, 12 साल बाद प्रदेश के खिलाड़ी को मिला मौका

मानव के पिता जगदीश सुथार ने बताया कि उनका बेटा पिछले 12-13 वर्षों से लगातार मेहनत कर रहा है। बचपन में उन्हें बल्लेबाज बनाना चाहते थे लेकिन कोच धीरज शर्मा ने उसकी गेंदबाजी देखकर साफ कह दिया था कि यह लड़का बॉलिंग के लिए बना है। आज वही फैसला सही साबित हुआ।

मानव सुथार ने घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन करते हुए चयनकर्ताओं का ध्यान खींचा। उन्होंने फर्स्ट क्लास क्रिकेट के 29 मैचों में 129 विकेट लेने के साथ 945 रन भी बनाए हैं। वहीं लिस्ट-A और टी-20 क्रिकेट में भी उनका प्रदर्शन प्रभावशाली रहा है।


2023 वर्ल्ड कप से पहले भारतीय टीम के कैंप में मानव ने अपनी ड्रिफ्ट वाली गेंदों से रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे दिग्गज बल्लेबाजों को भी प्रभावित किया था। ऑस्ट्रेलिया-A के खिलाफ इंडिया-A मैच में 5 विकेट लेकर उन्होंने राष्ट्रीय चयनकर्ताओं का ध्यान अपनी ओर खींचा। अब मानव सुथार अफगानिस्तान के खिलाफ भारत की टेस्ट और वनडे सीरीज में खेलते नजर आएंगे। श्रीगंगानगर के लिए यह पल गर्व और उत्साह से भरा हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed