{"_id":"6a7437eaa9881813fb09d6b7","slug":"jaipur-news-dotasra-tikaram-jully-visit-shubham-rewar-at-sms-hospital-urge-govt-to-accept-demands-2026-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaipur News: शुभम रेवाड़ के हाल जानने SMS पहुंचे डोटासरा और टीकाराम जूली, कहा- जायज मांगों पर निर्णय ले सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaipur News: शुभम रेवाड़ के हाल जानने SMS पहुंचे डोटासरा और टीकाराम जूली, कहा- जायज मांगों पर निर्णय ले सरकार
Thu, 06 Aug 2026 01:00 PM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Thu, 06 Aug 2026 01:00 PM IST
सार
आमरण अनशन पर बैठे छात्र नेता शुभम रेवाड़ का हालचाल जानने गुरुवार को गोविंद सिंह डोटासरा और टीकाराम जूली एसएमएस अस्पताल पहुंचे। दोनों नेताओं ने सरकार से छात्रों की मांगों पर संवेदनशीलता के साथ निर्णय लेने की अपील की।
विज्ञापन
रेवाड़ को जूस पिलाते डोटसरा और जूली
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छात्रसंघ चुनाव बहाली की मांग को लेकर आमरण अनशन पर बैठे छात्र नेता शुभम रेवाड़ से मिलने कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली आज सवाई मानसिंह (एसएमएस) अस्पताल पहुंचे। दोनों नेताओं ने शुभम रेवाड़ के स्वास्थ्य की जानकारी ली और सरकार से उनकी मांगों पर संवेदनशीलता के साथ निर्णय लेने की अपील की। इस दौरान विधायक मुकेश भाकर भी उनके साथ रहे।
विज्ञापन
डोटासरा ने कहा कि छात्रसंघ चुनाव बहाली और राजस्थानी भाषा विभाग से जुड़े मुद्दे छात्रों की जायज मांगें हैं। सरकार को टकराव का रास्ता छोड़कर छात्रों से संवाद करना चाहिए और जल्द सकारात्मक निर्णय लेना चाहिए। दोनों नेताओं ने शुभम रेवाड़ के बिगड़ते स्वास्थ्य पर चिंता जताते हुए कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में छात्रों की आवाज को अनसुना करना उचित नहीं है। उन्होंने सरकार से तत्काल पहल कर आंदोलन का समाधान निकालने की मांग की।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: Jaipur News: पोद्दार मूक बधिर स्कूल में हंगामे के बाद सरकार एक्शन में आई , पूर्व प्रिंसिपल भारत जोशी निलंबित
विज्ञापन
गौरतलब है कि शुभम रेवाड़ पिछले 15 दिनों से छात्रसंघ चुनाव बहाली सहित अन्य मांगों को लेकर आमरण अनशन पर हैं। स्वास्थ्य बिगड़ने पर उन्हें एसएमएस अस्पताल में भर्ती कराया गया है और चिकित्सकों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी एक दिन पहले एसएमएस अस्पताल पहुंचकर शुभम रेवाड़ से मुलाकात कर चुके हैं। उन्होंने भी सरकार से छात्रों की मांगों पर सकारात्मक निर्णय लेने और संवाद के माध्यम से समाधान निकालने की अपील की थी।