{"_id":"6a2ad6eed68924da560a6fa4","slug":"sri-ganganagar-news-police-foil-major-crime-plot-gangster-injured-in-encounter-conspiracy-thwarted-2026-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sri Ganganagar News: बड़ी वारदात से पहले पुलिस का एक्शन, मुठभेड़ में घायल हुआ गैंगस्टर; साजिश नाकाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sri Ganganagar News: बड़ी वारदात से पहले पुलिस का एक्शन, मुठभेड़ में घायल हुआ गैंगस्टर; साजिश नाकाम
Thu, 11 Jun 2026 09:10 PM IST
Priya Verma
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्री गंगानगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्री गंगानगर
Published by: Priya Verma
Updated Thu, 11 Jun 2026 09:10 PM IST
सार
श्री गंगानगर में पुलिस और पंजाब के कुख्यात गैंगस्टर के बीच देर रात हुई मुठभेड़ में आरोपी के पैर में गोली लग गई। पुलिस का कहना है कि वह जिले में फायरिंग की वारदात को अंजाम देने आया था, लेकिन समय रहते उसे दबोच लिया गया।
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती गैंगस्टर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जिले में बुधवार देर रात सदर थाना पुलिस और पंजाब के एक कुख्यात गैंगस्टर के बीच हुई फायरिंग में गैंगस्टर शकील अंसारी के पैर में गोली लग गई, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस का दावा है कि आरोपी श्रीगंगानगर में किसी आपराधिक वारदात को अंजाम देने की फिराक में था।
जानकारी के अनुसार एजीटीएफ और सीआई रामविलास बिश्नोई से मिले इनपुट के आधार पर पुलिस को गैंगस्टर के श्रीगंगानगर पहुंचने की सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस अधीक्षक हरिशंकर के निर्देश पर सदर थाना प्रभारी सुभाष ढील के नेतृत्व में क्षेत्र में नाकाबंदी की गई।
हनुमानगढ़ रोड स्थित नाथावाली के पास नाकाबंदी के दौरान पुलिस ने संदिग्ध वाहन को रोकने का प्रयास किया। इस दौरान बदमाश ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोली चलाई, जिसमें शकील अंसारी के पैर में गोली लग गई और वह घायल हो गया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: जयपुर में बड़ा हादसा: निर्माणाधीन साइट पर मिट्टी ढहने से तीन महिला मजदूरों की मौत, मौके पर मची अफरातफरी
मुठभेड़ के दौरान सदर थाना के कांस्टेबल कैलाश जाखड़ बाल-बाल बच गए। वहीं टीम में शामिल पुलिसकर्मी मनफूल, सलीम, राधेश्याम और रघुवीर ने भी मोर्चा संभाले रखा और आरोपी को घेरकर पकड़ लिया। घटना की सूचना मिलते ही एसपी हरिशंकर सहित जिले के कई पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। सुरक्षा के मद्देनजर घटनास्थल और जिला अस्पताल में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।
पुलिस के अनुसार शकील अंसारी पंजाब का हार्डकोर गैंगस्टर है और उसके खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि वह श्रीगंगानगर में किसी फायरिंग या अन्य आपराधिक वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहा था, जिसे पुलिस ने समय रहते विफल कर दिया। अब पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आरोपी से पूछताछ कर उसके नेटवर्क तथा संभावित आपराधिक साजिशों की जानकारी जुटाई जा रही है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि उसके साथ और कौन-कौन लोग जुड़े हुए थे।