सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Sri Ganganagar News ›   AC On Engine Off Body Inside Mysterious Death of Missing Bank Manager Sparks Questions

एसी चालू, कार बंद और अंदर मिला शव: दो दिन से लापता बैंक मैनेजर की मौत बनी रहस्य, उठे कई सवाल

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्री गंगानगर Published by: श्री गंगानगर ब्यूरो Updated Wed, 10 Jun 2026 10:42 PM IST
विज्ञापन
सार

श्रीगंगानगर में दो दिन से लापता निजी बैंक के लोन मैनेजर मुकेश सुथार का शव उसकी कार में मिला। परिजनों ने कार का शीशा तोड़कर शव बाहर निकाला। कार में शराब की बोतलें भी मिली हैं। एसी चलाकर सोने से मौत की आशंका जताई जा रही है।

AC On Engine Off Body Inside Mysterious Death of Missing Bank Manager Sparks Questions
फाइल फोटो - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार

श्रीगंगानगर शहर के जवाहरनगर थाना क्षेत्र में एक निजी बैंक के लोन मैनेजर का शव संदिग्ध परिस्थितियों में उसकी कार के अंदर मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक पिछले दो दिनों से लापता था और परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। मंगलवार रात गगन पथ क्षेत्र में खड़ी कार के भीतर उसका शव मिलने के बाद परिवार में कोहराम मच गया।


मृतक की पहचान रायसिंहनगर निवासी 32 वर्षीय मुकेश सुथार के रूप में हुई है, जो आईडीएफसी बैंक की मीरा चौक शाखा में लोन मैनेजर के पद पर कार्यरत था। बताया जा रहा है कि वह सोमवार दोपहर से घर से लापता था और उसका मोबाइल फोन भी बंद आ रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


तलाश के दौरान मिली कार, अंदर पड़ा था शव
परिजनों के अनुसार मुकेश के घर नहीं लौटने पर उसकी तलाश शुरू की गई। इसी दौरान गगन पथ स्थित बिहानी चिल्ड्रन्स एकेडमी स्कूल के पास एक आइसक्रीम पार्लर के बाहर उसकी कार खड़ी दिखाई दी। संदेह होने पर परिजनों ने कार के अंदर झांका तो मुकेश अचेत अवस्था में दिखाई दिया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई और कार का शीशा तोड़कर उसे बाहर निकाला गया। तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन


कार में मिली शराब की बोतलें
घटना की सूचना मिलते ही जवाहरनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस को कार के अंदर शराब की बोतलें भी मिली हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है, जिसके बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।

ये भी पढ़ें-  जैसलमेर हत्याकांड: तीन गाड़ियों ने रास्ता रोका, फिर 15 लोगों ने घेरकर किया हमला; चश्मदीद ने सुनाई खौफनाक कहानी

एसी चलाकर सोने से मौत की आशंका
परिजनों ने आशंका जताई है कि मुकेश की कार सीएनजी से संचालित थी। संभव है कि वह कार में एसी चलाकर सो गया हो और लंबे समय तक वाहन बंद अवस्था में रहने या अन्य कारणों से उसकी तबीयत बिगड़ गई हो। हालांकि, पुलिस का कहना है कि मौत के कारणों को लेकर फिलहाल कोई निष्कर्ष नहीं निकाला जा सकता। सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है।

चार साल पहले हुई थी शादी
परिजनों ने बताया कि मुकेश की शादी करीब चार वर्ष पहले हुई थी और उसकी एक छोटी बेटी भी है। वह पिछले पांच-छह वर्षों से बैंकिंग क्षेत्र में कार्यरत था। घटना के बाद परिवार गहरे सदमे में है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed