{"_id":"6a73f3457513947b8d0652f1","slug":"sri-ganganagar-news-security-guard-beaten-to-death-at-juvenile-home-three-juveniles-under-investigation-2026-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sri Ganganagar News: बाल सुधार गृह में सुरक्षा गार्ड की पीट-पीटकर हत्या, तीन अपचारी किशोर जांच के घेरे में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sri Ganganagar News: बाल सुधार गृह में सुरक्षा गार्ड की पीट-पीटकर हत्या, तीन अपचारी किशोर जांच के घेरे में
Thu, 06 Aug 2026 08:06 AM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्री गंगानगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्री गंगानगर
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Thu, 06 Aug 2026 08:06 AM IST
सार
राजस्थान के एक सरकारी बाल सुधार गृह में तीन अपचारी किशोरों ने सुरक्षा गार्ड पर लकड़ी के पट्टे से हमला कर उसकी हत्या कर दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है और सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
विज्ञापन
बाल सुधार गृह में सुरक्षा गार्ड की पीट-पीटकर हत्या
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
श्रीगंगानगर जिले में स्थित सरकारी बाल संप्रेक्षण एवं किशोर गृह में बुधवार शाम एक 63 वर्षीय वार्डन की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। पुलिस के अनुसार इस वारदात को बाल गृह में निरुद्ध तीन अपचारी किशोरों ने अंजाम दिया। मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
मृतक की पहचान साहब राम (63) के रूप में हुई है। पुलिस अधीक्षक हरिशंकर ने बताया कि घटना के समय बाल सुधार गृह में स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर चर्चा चल रही थी। इसी दौरान साहब राम परिसर में खराब एयर कूलर की मरम्मत के लिए सुरक्षा गार्ड से औजार लेने जा रहे थे। आरोप है कि तभी तीन अपचारी किशोरों ने पीछे से लकड़ी के पट्टे से उन पर हमला कर दिया। सिर पर गंभीर चोट लगने से वह मौके पर ही गिर पड़े और उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: Rajasthan: सरकारी आवास में लहूलुहान मिले थाना प्रभारी, गोली लगने की आशंका से हड़कंप; जांच में जुटी पुलिस
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार तीनों किशोर दो हत्या के मामलों और एक एनडीपीएस अधिनियम से जुड़े मामले में बाल सुधार गृह में निरुद्ध थे। हत्या के पीछे की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सकी है और पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है। घटना की सूचना मिलते ही एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने तीनों अपचारी किशोरों से पूछताछ शुरू कर दी है।
घटना के बाद जिला कलेक्टर डॉ. अमित यादव, अतिरिक्त जिला कलेक्टर सुभाष कुमार सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी बाल सुधार गृह पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण किया और बाल अधिकार विभाग के अधिकारियों से जानकारी ली( पुलिस परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है, ताकि घटना का पूरा घटनाक्रम सामने आ सके और यह पता लगाया जा सके कि वारदात में और कौन-कौन शामिल हैं।