सब्सक्राइब करें

Rajasthan: अक्षय पात्र मंदिर के बाहर फोटो खिंचवा रहा था युवक, पत्थर का भारी बोर्ड गिरने से मौत, देखें वीडियो

न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Tue, 09 Aug 2022 08:09 PM IST
सार

अक्षय पात्र मंदिर के बाहर फोटो खिंचवा रहा था युवक, पत्थर का भारी बोर्ड गिरने से मौत, देखें वीडियो

विज्ञापन
Young Man Dies In Jaipur Akshaya Patra Temple Viral Video
अचानक गिरा पत्थर का बोर्ड। - फोटो : सोशल मीडिया

राजस्थान के जयुपर में एक युवक की मौत का लाइव वीडियो सामने आया है। युवक शहर के अक्षय पात्र मंदिर के बाहर फोटो खिंचवा रहा था, इसी दौरान पत्थर का भारी बोर्ड गिरा और उसके नीचे दबने से युवक की मौत हो गई। हालांकि, घटना सोमवार की बताई जा रही है। 


 

#Jaipur #Rajasthan #ViralVideo युवक की मंदिर के पास फोटो खिंचवाते समय हादसा, सिर पर गिरा पत्थर, हुई मौत ~ वीडियो हुआ वायरल pic.twitter.com/Q4DetOcsem

— Jhalko Rajasthan (@JhalkoRajasthan) August 9, 2022

Trending Videos
Young Man Dies In Jaipur Akshaya Patra Temple Viral Video
इस तरह दबा युवक। - फोटो : सोशल मीडिया

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बांदीकुई का रहने वाला 32 साल का देवव्रत शुक्ला शनिवार को जयुपर आया था। वह यहां पीएफ के रुपये निकालने के लिए आया था, लेकिन ऑफिस बंद होने के कारण वह अपने दोस्त के फ्लैट पर रुक गया। अगले दिन रविवार होने के कारण भी उसका काम नहीं हो सका। सोमवार को वह अपने दोस्त भूपेश के साथ घूमने के लिए निकला था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Young Man Dies In Jaipur Akshaya Patra Temple Viral Video
इस तरह फोटो खिंचा रहा था मृतक। - फोटो : सोशल मीडिया

रास्ते में अक्षयपात्र मंदिर मिलने पर दोनों वहां दर्शन करने के लिए रुक गए। इसके बाद वहां रुककर सेल्फी लेने लगे। मंदिर के बाहर लगे पत्थर के बड़े से बोर्ड के पिलर के पास खड़े होकर देवव्रत अपने दोस्त भूपेश से फोटो खिंचवा रहा था। अचानक बोर्ड का एक पिलर खिसक गया और पत्थर के भारी बोर्ड के नीचे देवव्रत दब गया। यह देख उसका दोस्त उसके पास पहुंचा और लोगों की मदद से उसे निकालकर अस्पताल ले गया। जहां इलाज के दौरान उसक मौत हो गई। 

Young Man Dies In Jaipur Akshaya Patra Temple Viral Video
टूटा पड़ा मंदिर का बोर्ड। - फोटो : सोशल मीडिया

यह पूरी घटना पास ही में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। पुलिस का कहना है कि यह एक हादसा है। मंगलवार को पीएम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है। बताया जा रहा है देवव्रत जयपुर में एक प्लाट लेना चाहता था। वह अपने दोस्त भूपेश के साथ जगतपुरा में प्लॉट देखने जा रहा था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed