फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Hamirpur: एचआरटीसी में 50 पदों के लिए पहुंचे 2500 अभ्यर्थी, हंगामे के बीच रद्द भर्ती, देखें वीडियो

Fri, 17 Jul 2026 06:08 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर। Published by: Krishan Singh Updated Fri, 17 Jul 2026 06:08 PM IST
सार

एचआरटीसी की इलेक्ट्रिक बसों के लिए इलेक्ट्रीशियन, मैकेनिक, टेक्नीशियन आदि के करीब 50 पदों पर आयोजित भर्ती प्रक्रिया भारी हंगामे के बीच रद्द करनी पड़ी।

विज्ञापन
2,500 candidates turned up for the recruitment of 50 posts in HRTC
हमीरपुर में हंगामे के बीच रद्द भर्ती। - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले के भोटा बाइपास स्थित एक होटल में शुक्रवार को एचआरटीसी की इलेक्ट्रिक बसों के लिए इलेक्ट्रीशियन, मैकेनिक, टेक्नीशियन आदि के करीब 50 पदों पर आयोजित भर्ती प्रक्रिया भारी हंगामे के बीच रद्द करनी पड़ी। भर्ती के लिए 50 पदों के मुकाबले प्रदेश भर से करीब 2000 से अधिक अभ्यर्थियों के पहुंचने से स्थिति बेकाबू हो गई। हंगामे के दौरान होटल परिसर में संपत्ति को भी नुकसान पहुंचा है। सुबह करीब 10:30 बजे के बाद अभ्यर्थियों ने हंगामा शुरू कर दिया। समुचित व्यवस्था नहीं होने और कुछ अभ्यर्थियों ने साक्षात्कार पहले लेने की बात कही। इसके बाद स्थिति बिगड़ गई। कंपनी के प्रतिनिधियों ने पुलिस को सूचना दी।



 
2,500 candidates turned up for the recruitment of 50 posts in HRTC

अभ्यर्थियों ने भर्ती प्रक्रिया को लेकर नारेबाजी की। सूचना मिलने पर एचआरटीसी के अधिकारी और पुलिस करीब 11:30 बजे मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। इसके बाद दोपहर करीब 12:00 बजे भर्ती प्रक्रिया को रद्द करने का निर्णय लिया गया। हंगामा शुरू होने से पहले केवल करीब 20 अभ्यर्थियों का ही साक्षात्कार लिया जा सका था। अभ्यर्थियों ने शर्त रखी कि यदि भर्ती प्रक्रिया रद्द करनी है तो पहले लिए गए साक्षात्कार भी निरस्त किए जाएं, अन्यथा सभी इच्छुक अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लिया जाए। हंगामे के दौरान होटल के मुख्य प्रवेश द्वार, फ्रिज, गमले सहित अन्य सामान को नुकसान पहुंचा है।

2,500 candidates turned up for the recruitment of 50 posts in HRTC

-फिलहाल हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है। होटल में हुए नुकसान की भरपाई कंपनी की ओर से की जाएगी। भर्ती रद्द की गई है।-वीरेंद्र कुमार, उपप्रबंधक, निजी कंपनी

-निजीं कंपनी की ओर से साक्षात्कार का आयोजन किया गया। यहां से चयनित होने वाले अभ्यर्थियों की सेवाएं इलेक्ट्रिक बसों के रखरखाव के लिए ली जानी थीं। सूचना मिली है कि भर्ती रद्द हो गई है।-राजकुमार पाठक, मंडलीय प्रबंधक, एचआरटीसी हमीरपुर मंडल
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed