{"_id":"6a5a2ac94394e6c687099b7e","slug":"video-dc-gandharva-rathore-inspected-development-works-in-several-panchayats-of-nadaun-2026-07-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: डीसी गंधर्वा राठौड़ ने नादौन की कई पंचायतों में किया विकास कार्यों का निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: डीसी गंधर्वा राठौड़ ने नादौन की कई पंचायतों में किया विकास कार्यों का निरीक्षण
उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने शुक्रवार को विकास खंड नादौन की ग्राम पंचायत रैल, बड़ा, फस्टे, सपड़ोह और जलाड़ी व आईटीआई रैल का दौरा किया। उन्होंने ग्राम पंचायतों में जारी विभिन्न विकास कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने पंचायतों के जनप्रतिनिधियों से प्राकृतिक जलस्रोतों जैसे-बावड़ियों, कुओं और तालाबों इत्यादि की सफाई के लिए चलाए गए विशेष अभियान की जानकारी ली व इस अभियान में आम लोगों, विशेषकर महिलाओं की सक्रिय भागीदारी की सराहना की। उन्होंने पंचायत जनप्रतिनिधियों से नशा विरोधी अभियान में भी सक्रिय योगदान देने की अपील भी की। उपायुक्त ने आईटीआई रैल में एंटी चिट्टा अभियान के तहत आयोजित एक जागरूकता कार्यक्रम में भी भाग लिया। उन्होंने संस्थान के विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने व परिश्रम एवं दृढ़ संकल्प के साथ जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि किशोरावस्था एवं युवावस्था जीवन की बहुत ही संवेदनशील अवस्था होती है और नशीले पदार्थों की तस्करी में संलिप्त लोग ज्यादातर किशोंरों एवं युवाओं को ही अपने जाल में फंसाने की कोशिश करते हैं। ऐसे लोगों से बचने व इन्हें बेनकाब करने के लिए युवाओं को स्वयं आगे आना होगा। तभी नशे को खत्म किया जा सकता है। उपायुक्त ने संस्थान के विभिन्न विभागों और वर्कशॉप्स का निरीक्षण किया। उन्होंने संस्थान के परिसर में पौधरोपण भी किया। इस अवसर पर एसडीएम निशांत शर्मा, बीडीओ राजेश कुमार, अन्य अधिकारी, संस्थान के प्रधानाचार्य, शिक्षक और विद्यार्थी उपस्थित रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।