{"_id":"6a59d57820838a51ac066818","slug":"video-abdakaranagara-ma-eka-tarafa-brasha-ka-brakha-thasara-ora-khatha-na-malna-sa-kasana-para-thahara-mara-2026-07-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"अंबेडकरनगर में एक तरफ बारिश की बेरुखी, दूसरी ओर खाद न मिलने से किसानों पर दोहरी मार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंबेडकरनगर में एक तरफ बारिश की बेरुखी, दूसरी ओर खाद न मिलने से किसानों पर दोहरी मार
अंबेडकरनगर में खरीफ सीजन के सबसे अहम दौर में जिले का किसान दोहरी मार झेलने को मजबूर है। एक ओर मानसून की बेरुखी और असमान बारिश से धान की रोपाई प्रभावित हो रही है, वहीं दूसरी ओर खाद केंद्रों पर पर्याप्त उर्वरक उपलब्ध होने के बावजूद तकनीकी खामी किसानों की मुश्किलें बढ़ा रही है। पिछले तीन दिनों से ई-पॉस मशीनों का सर्वर ठप होने के कारण किसानों का बायोमेट्रिक सत्यापन नहीं हो पा रहा है। नतीजतन सुबह से कतार में खड़े किसान घंटों इंतजार के बाद भी बिना खाद लिए मायूस लौट रहे हैं। खेती के इस निर्णायक समय में खाद वितरण व्यवस्था की तकनीकी बाधा किसानों की चिंता और नाराजगी दोनों बढ़ा रही है। संवाद न्यूज एजेंसी की टीम ने शुक्रवार को अलग-अलग समितियों की पड़ताल कराई तो यह हकीकत सामने आई। किसान रोपाई करने के बाद टॉप ड्रेसिंग के लिए यूरिया की मांग कर रहे हैं और विभाग की ओर से पर्याप्त खाद होने का दावा भी किया जा रहा है। इसके बाद भी किसान खाली हाथ हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।