{"_id":"6a59d701feb634eb1a0892ec","slug":"video-bharaica-ma-jhamajhama-brasha-sa-tara-haii-taraii-khata-ma-lta-ranaka-2026-07-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"बहराइच में झमाझम बारिश से तर हुई तराई, खेतों में लौटी रौनक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहराइच में झमाझम बारिश से तर हुई तराई, खेतों में लौटी रौनक
बहराइच में कई दिनों के इंतजार के बाद शुक्रवार को मानसून ने आखिरकार तराई पर मेहरबानी दिखाई। सुबह से रुक-रुक कर होती बूंदाबांदी के बाद करीब 11 बजे से झमाझम बारिश शुरू हुई, जो दोपहर तक जारी रही। सीजन में पहली बार दिन के समय हुई अच्छी बारिश से धान की रोपाई कर चुके किसानों के चेहरे खिल उठे, वहीं उमस और गर्मी से परेशान लोगों को भी बड़ी राहत मिली। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
धान की खेती करने वाले किसान रामऔतार वर्मा ने बताया कि बारिश से खेतों में पर्याप्त नमी आ गई है। अब धान की रोपाई और फसल की बढ़वार को गति मिलेगी। किसान हरिशरण सिंह ने कहा कि कई दिनों से खेत सूखने लगे थे, लेकिन इस बारिश ने खेती को नई उम्मीद दी है। वहीं संतोष सिंह का कहना है कि यदि अगले कुछ दिनों तक इसी तरह बारिश होती रही तो खरीफ फसलों को बड़ा लाभ मिलेगा।
मौसम विशेषज्ञ डॉ. पीएल त्रिपाठी ने बताया कि मानसूनी गतिविधियां अब सक्रिय हो गई हैं। अगले कुछ दिनों तक रुक-रुक कर बारिश की संभावना बनी हुई है। उन्होंने किसानों को सलाह दी कि खेतों में जल निकासी की उचित व्यवस्था रखें और मौसम को देखते हुए कृषि कार्यों की योजना बनाएं।
बारिश से शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में तापमान में गिरावट दर्ज की गई। हालांकि कुछ स्थानों पर जलभराव की स्थिति भी बनी, लेकिन अधिकांश लोगों ने इसे राहत की बारिश बताया। किसान अब अच्छी पैदावार की उम्मीद के साथ मौसम पर नजर बनाए हुए हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।