{"_id":"6a59d57c782cb1f76b0869bd","slug":"video-ayathhaya-ma-patana-ka-nama-sa-thakathara-karata-tha-tanana-taja-sa-bugdhha-raha-tha-farama-2026-07-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"अयोध्या में पत्नी के नाम से ठेकेदारी करता था टिन्नू, तेजी से बढ़ रही थी फर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या में पत्नी के नाम से ठेकेदारी करता था टिन्नू, तेजी से बढ़ रही थी फर्म
अयोध्या में राम मंदिर में चढ़ावा चोरी मामले के आरोपी रामशंकर यादव उर्फ टिन्नू का आर्थिक साम्राज्य व्यवस्थित ढंग से आगे बढ़ रहा था। वह अपनी पत्नी के नाम से ठेकेदारी भी करता था। सिर्फ एक ही साल में उसकी फर्म छोटे-छोटे निर्माण कार्यों की बदौलत 47.66 लाख रुपये के टर्न ओवर तक पहुंच गई। 29 मई 2023 में उसने अपनी पत्नी पूनम देवी के नाम से सौंदर्य कांस्ट्रक्शन एंड सप्लायर्स नामक फर्म पंजीकृत कराई थी।
लोक निर्माण विभाग में पंजीकृत इस फर्म पर लगभग 10 लाख रुपये तक के कई निर्माण कार्य कराए गए। यह फर्म जेपी नगर न्यू शिक्षक आवास, जनौरा नाका के पते पर रजिस्टर्ड है। जांच में अब तक उसके सिर्फ 31 मार्च 2024 के लाभ-हानि का ब्योरा सामने आया है, जिसमें उसने सीए के माध्यम से 47,66,412 रुपये का टर्न ओवर दिखाया। हालांकि, इसके बाद उसकी फर्म किस रफ्तार से आगे बढ़ी इसका विवरण अभी सामने नहीं आ सका है।
सौंदर्य कांस्ट्रक्शन कंपनी ने आखिरी बार सात फरवरी काे एक सड़क निर्माण की निविदा में प्रतिभाग की थी। यह निविदा विकास खंड तारुन के तारुन-चनहा संपर्क मार्ग से मधुबाला इंटर कॉलेज तक की सड़क पर विशेष मरम्मत कार्य के लिए निकाली गई थी। इसमें टिन्नू के पत्नी की फर्म के अलावा मेसर्स सियाराम कांस्ट्रक्शन नामक फर्म ने प्रतिभाग किया था, लेकिन न्यूनतम दर 10,42,809 रुपये होने के कारण सौंदर्य कांस्ट्रक्शन को ही यह कार्य मिला था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।