फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मंडी में आग का तांडव, पूरा गांव जलकर हुआ राख, देखिए तस्वीरें

Tue, 31 Oct 2017 09:59 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी Updated Tue, 31 Oct 2017 09:59 AM IST
विज्ञापन
26 house on fire in mandi himachal
हिमाचल में चुनावी तपिश के बीच मंडी के बालीचौकी में अचानक लगी आग में पूरा डाहर गांव ही जलकर राख हो गया है। भीषण अग्निकांड में 26 घर और 10 गौशालाएं राख के ढेर में तबदील हो गईं।
26 house on fire in mandi himachal

दलित बस्ती में 23 परिवारों के 119 सदस्य बेघर हो गए हैं। करोड़ों की संपत्ति के नुकसान का अनुमान है। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। एक घर में शार्ट सर्किट से लगी आग पूरे गांव में फैल गई। आग सोमवार दोपहर 3.15 बजे लगी। रात 9.00 बजे तक राख ही बची थी।

26 house on fire in mandi himachal

सोमवार को मुख्यमंत्री वीरभद्र की बालीचौकी में चुनावी जनसभा थी। गांव के अधिकतर लोग जनसभा में गए हुए थे। डाहर निवासी भूमत राम ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि सबसे पहले उसके घर में शार्ट सर्किट से आग लगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
26 house on fire in mandi himachal

तेज हवा चल रही थी जिससे पूरे गांव में आग फैल गई। महिलाएं और बुजुर्ग आग बुझाने में नाकाम रहे। जब तक दमकल वाहन पहुंचे सब जल चुका था। लोगों के पास जलते घरों को देखने के अलावा कोई चारा नहीं था।

विज्ञापन
26 house on fire in mandi himachal

उपायुक्त मंडी मदन चौहान ने 26 घर जलने की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि प्रभावितों के ठहरने की उचित व्यवस्था की जाएगी। टेंट, कंबल और खाने-पीने का सामान भेजा जा रहा है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed