{"_id":"630b6f999ce2ef6c7842cd06","slug":"class-iv-employees-will-get-full-arrears-of-new-pay-scale-in-himachal","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"New Pay Scale: हिमाचल में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को नए वेतनमान का मिलेगा पूरा एरियर, फार्मूला तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
New Pay Scale: हिमाचल में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को नए वेतनमान का मिलेगा पूरा एरियर, फार्मूला तैयार
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Mon, 29 Aug 2022 06:50 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
नए वेतनमान का एरियर(सांकेतिक)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
हिमाचल प्रदेश में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को नए वेतनमान का पूरा एरियर दिया जाएगा। इन्हें एक से दो लाख रुपये दिए जाएंगे। एरियर देने का फार्मूला बना लिया गया है। वित्त विभाग ने इसकी फाइल मुख्यमंत्री कार्यालय को भेज दी है। योजना यह है कि चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को पूरा जबकि अन्य श्रेणियों को थोड़ा-थोड़ा एरियर ही दिया जाएगा। अभी महज एक हजार करोड़ रुपये की ही व्यवस्था हो पाई है।
नया वेतनमान लागू होने के बाद कर्मचारियों को एरियर के रूप में करीब सात हजार करोड़ रुपये का भुगतान करना होगा। 15 अगस्त को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की घोषणा के बाद राज्य सरकार के वित्त विभाग ने एरियर जारी करने का नया प्लान बनाया है। दो महीने के बाद हिमाचल प्रदेश विधानसभा के चुनाव हैं। उससे पहले ही राज्य सरकार की नया वेतनमान देने की बाध्यता थी, जो दे दिया गया है। नए वेतनमान के नियमों को एक जनवरी 2016 से लागू किया गया है और इसे एक जनवरी 2022 से देना शुरू किया गया है।
2 of 5
हिमाचल सरकार
- फोटो : अमर उजाला
एक जनवरी 2016 से एरियर दिया जाना है। यह करीब 12 हजार करोड़ रुपये बन रहा है। हालांकि, करीब पांच हजार करोड़ रुपये अंतरिम राहत के रूप में कर्मचारियों को दिए जा चुके हैं। ऐसे में कर्मचारियों को लगभग सात हजार करोड़ रुपये ही दिए जाने हैं।
3 of 5
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर।
- फोटो : अमर उजाला
यह एरियर चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों से लेकर प्रथम श्रेणी के अधिकारियों तक तक दिए जाने हैं। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने इसके लिए एक हजार करोड़ रुपये खर्च करने की घोषणा की है तो अब तय किया गया है कि क्यों न सबसे पहले यह एरियर चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
एरियर
- फोटो : अमर उजाला
इसलिए सभी चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों का एरियर निपटाने का फॉर्मूलेशन बनाकर इसे मुख्यमंत्री कार्यालय को भेज दिया गया है। अब सीएम जयराम ठाकुर अगली कैबिनेट बैठक में चर्चा के बाद इसे अपनी मंजूरी दे सकते हैं।
विज्ञापन
5 of 5
अतिरिक्त मुख्य सचिव वित्त प्रबोध सक्सेना
- फोटो : सोशल मीडिया
अतिरिक्त मुख्य सचिव वित्त प्रबोध सक्सेना ने बताया कि नए वेतनमान के एरियर का फार्मूलेशन बनाकर राज्य सरकार को भेज दिया गया है। इस बारे में जल्दी फैसला होगा।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।