{"_id":"5d3805208ebc3e6caf0ce62b","slug":"economically-weaker-sections-reservation-and-tgt-teachers-recruitment-in-himachal-pradesh","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"गरीब सवर्णों के आरक्षण के फेर में फंस गई टीजीटी भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गरीब सवर्णों के आरक्षण के फेर में फंस गई टीजीटी भर्ती
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Wed, 24 Jul 2019 12:45 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
प्रारंभिक शिक्षा विभाग में बैचवाइज आधार पर भरे जाने वाले ट्रेंड ग्रेजुएट शिक्षकों (टीजीटी) के 329 नए पदों का मामला गरीब सवर्णों के आरक्षण के फेर में फंस गया है। बैचवाइज भर्ती में आरक्षण लागू करने या न करने पर बने संशय के बीच प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय ने सरकार को पत्र लिखकर इस बाबत स्पष्टीकरण मांगा है।
2 of 5
फाइल फोटो
पहले चुनाव आचार संहिता और अब आरक्षण के कारण शिक्षक भर्ती में देरी हो रही। विभागीय अधिकारियों के मुताबिक सरकार से स्थिति स्पष्ट होते ही परिणाम घोषित कर दिया जाएगा। टीजीटी आर्ट्स के 197, टीजीटी नॉन मेडिकल के 92 पद और टीजीटी मेडिकल के 42 पद काउंसलिंग के माध्यम से भरे जाने हैं। टेट क्वालिफाई करने वाले ही भर्ती प्रक्रिया में भाग लेने के लिए पात्र हैं। प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय ने फरवरी महीने में काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू की थी।
3 of 5
बीते साल नवंबर महीने में हुई कैबिनेट बैठक में टीजीटी के 835 नए पद भरने को मंजूरी दी गई थी। इसी कड़ी में निदेशालय ने 329 पद बैच वाइज भरने की प्रक्रिया शुरू की। शेष पद सीधी भर्ती से भरने के लिए कर्मचारी चयन आयोग को मामला भेजा गया है। बैच वाइज भर्ती के तहत टीजीटी आर्ट्स में 87 पद, नॉन मेडिकल में 39 पद और मेडिकल में 16 पद सामान्य श्रेणी से भरे जाने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
फाइल फोटो
आर्ट्स में ओबीसी कोटे से 48, एससी से 53 और एसटी से 9 पद भरे जाएंगे। नॉन मेडिकल में ओबीसी से 23, एससी से 25, एसटी से 5 और मेडिकल में ओबीसी से 13, एससी से 9 और एसटी से दो पद भरे जाएंगे। अनुबंध आधार पर होने वाली भर्ती के तहत चयनित होने वाले शिक्षकों को 13900 रुपये मासिक वेतन दिया जाएगा।
विज्ञापन
5 of 5
फाइल फोटो
18 से 45 साल की आयु के लोग भर्ती में शामिल हो सकेंगे। आर्ट्स और मेडिकल में सामान्य वर्ग का साल 2000 का बैच चल रहा है। नॉन मेडिकल में सामान्य वर्ग का 1999 का बैच चल रहा है। आर्ट्स में ओबीसी, एससी और एसटी का साल 2003, नॉन मेडिकल में ओबीसी का 2002, एससी का 2005, एसटी का 2007 और मेडिकल में ओबीसी, एससी और एसटी का साल 2005 का बैच चल रहा है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।