फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नाले में अचानक बाढ़ आने से सेब के बगीचे तबाह, पुल क्षतिग्रस्त, कई मकानों को खाली करने के आदेश

Tue, 23 Jul 2019 10:11 AM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सांगला(किन्नौर)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सांगला(किन्नौर) Published by: Krishan Singh Updated Tue, 23 Jul 2019 10:11 AM IST
विज्ञापन
apple Gardens and bridge ruined in flood in kinnaur himachal
- फोटो : अमर उजाला

हिमाचल के किन्नौर जिले में खरोगला नाला में अचानक पानी का स्तर बढ़ने से बाढ़ आ गई। बाढ़ ने रक्षम और बटसेरी गांव के ग्रामीणों के सेब बगीचों को अपनी चपेट में ले लिया है। 

apple Gardens and bridge ruined in flood in kinnaur himachal
- फोटो : अमर उजाला

वन विभाग का पैदल पुल बह गया है। वहीं, कई पौधों की नर्सरी तबाह होने से वन विभाग को 50 लाख का नुकसान हुआ है। प्राप्त जानकारी के अनुसार खरोगला नाला में लगातार पानी बढ़ने से रक्षम, छितकुल लिंक मार्ग पर बना पुल भी खतरे की जद में है। इस पुल के ढह जाने से रक्षम पंचायत और छितकुल पंचायत का संपर्क मार्ग कभी भी कट सकता है। 

apple Gardens and bridge ruined in flood in kinnaur himachal
- फोटो : अमर उजाला

खरोगला नाला में बाढ़ आने से सूरज सिंह नेगी, इंद्र भगत नेगी, मुकेश नेगी, दामोदर नेगी, गोपाल नेगी, मनोज लोकटस, तुलसी राम नेगी, प्रताप सिंह नेगी, देवराज नेगी, राकेश लोकटस, ठाकुर सिंह लोकटस, सनम छोपले, चतरू राम, पदम सिंहए, शिव, प्यारे लाल, पदम राम और रक्षम में जय प्रकाश नेगी सहित नरेश नेगी का बगीचा बाढ़ की चपेट में आया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
apple Gardens and bridge ruined in flood in kinnaur himachal
- फोटो : अमर उजाला

बाढ़ आने की सूचना मिलने के बाद हिमाचल वन निगम उपाध्यक्ष सूरत नेगी ने खरोगला नाला का निरीक्षण किया और बाढ़ प्रभावित लोगों से मिले। उन्होंने बटसेरी, चिस्पान, खरोगला और रक्षम के लोगों को जल्द मुआवजा देने का आश्वासन दिया है।

विज्ञापन
apple Gardens and bridge ruined in flood in kinnaur himachal
- फोटो : अमर उजाला

सांगला के तहसीलदार विक्रमजीत सिंह ने बताया कि बाढ़ आने से बासपा नदी के आसपास रहने वाले लोगों को मकान खाली करने के निर्देश प्रशासन ने दिए हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed