फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शिमला: सड़क किनारे गाड़ी खड़ी करने वाले पढ़ लें ये खबर, 9800 गाड़ियां चिन्हित, होगी ये बड़ी कार्रवाई

Sun, 21 Jul 2019 06:48 PM IST
अरविन्द ठाकुर चैतन्य ठाकुर, अमर उजाला, शिमला
चैतन्य ठाकुर, अमर उजाला, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 21 Jul 2019 06:48 PM IST
विज्ञापन
RC may be cancelled of 9800 cars in shimla park on road side
- फोटो : अमर उजाला

शिमला शहर में फर्जी पार्किंग सर्टिफिकेट देकर गाड़ी का पंजीकरण करने वालों पर गाज गिरना तय है। पुलिस प्रशासन ने पूरे शहर में करीब 9800 गाड़ियां ऐसी चिन्हित की हैं जो सड़कों पर खड़ी रहती हैं। इन गाड़ियों का डाटा तैयार कर जिला प्रशासन को भेजा जा रहा है। यह वह गाड़ियां हैं जो लगातार रोज सड़क के किनारे खड़ी हो रही है।

RC may be cancelled of 9800 cars in shimla park on road side
- फोटो : अमर उजाला

इनकी पुलिस ने वीडियोग्राफी भी की है। इसका डाटा बैंक तैयार कर जिला प्रशासन से पूछा जा रहा है कि इनमें से कितनी गाड़ियां 12 मई 2015 के बाद पंजीकृत हुई हैं और इन गाड़ी मालिकों ने कहां के पार्किंग सर्टिफिकेट दिए हैं। कहा कि जिन लोगों ने जुगाड़ तंत्र से पार्किंग सर्टिफिकेट हासिल किए हैं उन गाड़ियों का पंजीकरण रद्द कर देने का अनुमोदन पुलिस प्रशासन ने किया है।

RC may be cancelled of 9800 cars in shimla park on road side
- फोटो : अमर उजाला

शिमला शहर में कई पार्किंग ऐसी है जहां से क्षमता से ज्यादा पार्किंग सर्टिफिकेट जारी किए गए हैं। गाड़ी का पंजीकरण होने के बाद गाड़ी मालिक सड़क किनारे हर कही गाड़ी खड़ी कर रहे हैं। ऐसे गाड़ी मालिकों की गाड़ी का पंजीकरण रद्द करने के अनुमोदन से हजारों गाड़ी मालिकों में हड़कंप मच जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
RC may be cancelled of 9800 cars in shimla park on road side
- फोटो : अमर उजाला

मौजूदा समय में भी पुलिस प्रशासन गाड़ियों की गिनती कर ही रहा है इसका आंकड़ा आने वाले दिनों में दस हजार से पार जाने का अनुमान है। एसपी शिमला ओमापति जमवाल ने कहा कि सड़क किनारे करीब 9800 गाड़ियां खड़ी हो रही हैं।

विज्ञापन
RC may be cancelled of 9800 cars in shimla park on road side

इनमें से 6 हजार 241 गाड़ियां चिन्हित कर ली गई है। जांच में जिन गाड़ियों के पार्किंग सर्टिफिकेट गलत पाऐं जाऐंगे उन गाड़ियों का पंजीकरण रद्द करने का अनुमोदन किया जाएगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed