फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हिमाचल: प्रशासन ने लिया बड़ा फैसला, शिव भक्तों को अब हो सकेंगे श्रीखंड महादेव के दर्शन

Sat, 20 Jul 2019 02:27 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रामपुर बुशहर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रामपुर बुशहर Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sat, 20 Jul 2019 02:27 PM IST
विज्ञापन
shrikhand mahadev yatra 2019 restored by Kullu  Administration
- फोटो : अमर उजाला

भारी भूस्खलन और ग्लेशियरों के खतरे को देखते हुए यात्रा के दौरान श्रीखंड शिखर तक श्रद्धालुओं के जाने पर लगाई गई रोक प्रशासन ने शनिवार को हटा दी है। मंगलवार को भूस्खलन में चार श्रद्धालुओं के घायल होने के बाद प्रशासन ने यात्रियों को पार्वती बाग तक यात्रा करने की इजाजत दी थी। इससे आगे श्रीखंड तक पांच किलोमीटर का सफर और दुर्गम है।

shrikhand mahadev yatra 2019 restored by Kullu  Administration
- फोटो : अमर उजाला

अब मौसम में सुधार होने के बाद शनिवार को प्रशासन ने श्रद्धालुओं को श्रीखंड जाने को हरी झंडी दे दी है। अब श्रीखंड यात्रा पर जाने वाले शिवभक्त महादेव के दर्शन कर सकेंगे। वहीं प्रशासन ने नैन सरोवर से श्रीखंड जाने वाले शॉर्ट कट मार्ग पर जाने से पूरी तरह मनाही की है।

shrikhand mahadev yatra 2019 restored by Kullu  Administration
- फोटो : अमर उजाला

पार्वती बाग से आगे श्रीखंड यात्रा बहाल होने पर हजारों शिवभक्तों ने राहत की सांस ली है। प्रशासन ने श्रीखंड मार्ग को लेकर यहां तैनात फील्ड स्टाफ से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिलने के बाद श्रद्धालुओं को पार्वती बाग से आगे भेजने का फैसला लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
shrikhand mahadev yatra 2019 restored by Kullu  Administration
- फोटो : अमर उजाला

पार्वतीबाग से आगे का रास्ता जोखिमों भरा होने, रास्ते में ग्लेशियर और भूस्खलन के कारण श्रीखंड यात्रा ट्रस्ट ने मंगलवार शाम से यात्रा पर अस्थायी रोक लगा दी थी। इसके बाद वीरवार को यात्रा पर लगी रोक हटाकर यात्रियों को केवल पार्वती बाग तक जाने की अनुमति दी गई थी।

विज्ञापन
shrikhand mahadev yatra 2019 restored by Kullu  Administration
- फोटो : अमर उजाला

अब श्रद्धालु श्रीखंड महादेव के दर्शन और शिवलिंग की पूजा-अर्चना कर सकेंगे। श्रीखंड यात्रा ट्रस्ट के उपाध्यक्ष एवं एसडीएम आनी चेत सिंह ने कहा कि श्रीखंड महादेव यात्रा में ड्यूटी पर तैनात स्टाफ से रिपोर्ट मिलने के बाद शनिवार सुबह से ही श्रीखंड महादेव तक यात्रा फिर से शुरू करने का फैसला लिया गया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed