हिमाचल प्रदेश में 23 अप्रैल तक मौसम साफ रहेगा। लोगों को गर्मी फिर से सताएगी। 20 को मध्यम पर्वतीय क्षेत्रों के साथ एक-दो स्थानों में बारिश और गर्जना का पूर्वानुमान है। 24 और 25 को मौसम फिर से तेवर बदलेगा। कई स्थानों में बर्फबारी, बारिश और गर्जना की चेतावनी दी गई है। केलांग में सबसे कम न्यूनतम तापमान 1.0 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि ऊना में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 32.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
हिमाचल में अब साफ रहेगा मौसम, चार दिन सताएगी गर्मी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Fri, 19 Apr 2019 05:52 PM IST
विज्ञापन